लोगों को हिरासत में लिए जाने पर क्या बोले दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा है कि यदि उनकी गिरफ़्तारी हो जाती है, तो भी निष्पक्ष चुनाव के लिए लड़ाई जारी रहेगी.
अभिजीत दीपके शनिवार सुबह मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. इससे पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत की और कहा कि विरोध प्रदर्शन उनका मौलिक अधिकार है.
अभिजीत दीपके ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा, "मुझे हैरानी होती है कि प्रधानमंत्री इस देश के युवाओं और जनता से इतने डरे हुए क्यों हैं. सभी रेलवे सेवाएं और मेट्रो स्टेशन बंद करने की क्या ज़रूरत थी? उन्होंने इंटरनेट बंद कर दिया और सड़कें रोक दी हैं."
"उन्होंने जम्मू-कश्मीर से सेना लाकर दिल्ली में तैनात कर दी है. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से सीआरपीएफ बल बुलाकर दिल्ली में तैनात कर दिए हैं. क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह अपने ही देश की जनता के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़ना चाहते हैं? क्या ज्ञानेश कुमार उनके लिए इतने प्यारे हैं कि वे अपनी ही जनता पर पुलिस और आर्मी देंगे?"
उन्होंने कहा, "पीएम मोदी डर गए हैं. उन्हें डर है कि इस घटना के बाद इस देश की जनता उन्हें वोट नहीं देगी. इसलिए, बस सत्ता में बने रहने के लिए, वे ट्रेनों से लोगों को उठा रहे हैं. सोसाइटियों में एलान किए जा रहे हैं कि लोग प्रदर्शनों में शामिल न हों."
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



