सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके को पुलिस ने विमान से ही हिरासत में लिया

वीडियो कैप्शन, अभिजीत दीपके को पुलिस ने विमान से ही हिरासत में लिया
सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके को पुलिस ने विमान से ही हिरासत में लिया
प्रकाशित

कॉकरोच जनता पार्टी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके, सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर फ़्लाइट में ही हिरासत में ले लिया.

इस दौरान अभिजीत दीपके ने कहा कि वो गिरफ़्तारी से नहीं डरते हैं और इसके लिए तैयार हैं.

दीपके ने कहा, "आप देख सकते हैं कि देश किस दिशा में जा रहा है. हमें फ़्लाइट में ही हिरासत में लिया जा रहा है, ऐसा तो कभी इंदिरा गांधी ने भी नहीं किया था. यह तानाशाही है, लेकिन हम इनसे डरते नहीं हैं."

अभिजीत दीपके ने उन्हें हिरासत में लेने आए पुलिसकर्मियों से कहा, "मैं आपसे डरता नहीं हूं, हम गिरफ़्तारी के लिए तैयार हैं."

अभिजीत, सौरव और आशुतोष को हिरासत में लेने के लिए महिला पुलिसकर्मी आगे आई थीं. इस पर दीपके और उनके साथियों ने पुरुष पुलिसकर्मियों को भेजने की मांग की.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.