प्रोटेस्ट से पहले जंतर-मंतर पर डिटेंशन का सिलसिला शुरू

वीडियो कैप्शन, प्रोटेस्ट से पहले जंतर-मंतर पर डिटेंशन का सिलसिला शुरू
प्रोटेस्ट से पहले जंतर-मंतर पर डिटेंशन का सिलसिला शुरू
प्रकाशित

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लोगों का जुटना शुरू हो गया है. वहीं, पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रही है. इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है.

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के रेलवे स्टेशनों, होटलों और प्रमुख सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है. रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाले यात्रियों और होटलों में ठहरने वाले लोगों की जांच की जा रही है.

इसके अलावा, प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचने वालों पर भी पुलिस नजर रख रही है.

जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले फिरोज शाह रोड और मंडी हाउस में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ़) को तैनात किया गया है. वहीं, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भी भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए दक्षिणी जिले सहित पूरी दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.