नेहा बोरा, योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण ने दिल्ली हाट के पास निकाला विरोध मार्च

वीडियो कैप्शन, नेहा बोरा, योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण ने दिल्ली हाट के पास निकाला विरोध मार्च
नेहा बोरा, योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण ने दिल्ली हाट के पास निकाला विरोध मार्च
प्रकाशित

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने प्रदर्शनकारियों से दिल्ली हाट में जुटने की अपील की है.

नेहा बोरा ने यह अपील ऐसे समय में की है, जब कॉकरोच जनता पार्टी के टॉप लीडर्स हिरासत में लिए गए हैं.

नेहा बोरा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "आज दिल्ली हाट बन गया है जंतर-मंतर! वहाँ मिलते हैं!"

दरअसल, शनिवार को हो रहे प्रदर्शन के दौरान लगातार यह जानकारी खोजी जा रही थी कि नेहा बोरा कहाँ हैं?

नेहा बोरा के इस एक्स पोस्ट के बाद दिल्ली हाट में प्रदर्शन करती हुईं नज़र आ रही हैं.

उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र भी हैं

वहीं, वामपंथी दलों से जुड़े स्टूडेंट संगठन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के हेडक्वार्टर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.