उत्तर प्रदेश में बुलडोज़र पर निकली बारात

वीडियो कैप्शन, यूपी में बुलडोज़र पर निकली बारात
उत्तर प्रदेश में बुलडोज़र पर निकली बारात
प्रकाशित

उत्तर प्रदेश में बुलडोज़र कल्चर का ऐसा क्रेज़ है कि अब एक दूल्हे ने अपनी बारात ही बुलडोज़र पर निकाल दी!

बहराइच के अरकापुर में अब्दुल कलाम फूलों से सजे बुलडोज़र पर सवार होकर गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर निकले.

इस अनोखी बारात को देखने के लिए आसपास के कई गांवों से लोग जुट गए.

कलाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोज़र से प्रभावित हैं.

वहीं, उनकी पत्नी भी चाहती थीं कि उनकी शादी कुछ ऐसी हो, जो चर्चा का विषय बने.

दूल्हे कलाम के मुताबिक उनके गाँव के अलावा अगल-बगल के लोग रिश्तेदार भी बारात में शामिल हुए और तमाम लोग वीडियो बना रहे थे.

कलाम बताते हैं कि मेहमानों के अलावा लगभग 10 हज़ार लोग शामिल हुए थे.

घोड़े, हाथी और कार के बाद अब बुलडोज़र भी बारात का नया सवारी बनता दिख रहा है!

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.