दाऊद के मुसाफिरखाना' पर बीएमसी का एक्शन

वीडियो कैप्शन, 'दाऊद के मुसाफिरखाना' पर बीएमसी का एक्शन
दाऊद के मुसाफिरखाना' पर बीएमसी का एक्शन
प्रकाशित

मुंबई के भेंडी बाजार इलाके में स्थित हाजी इस्माइल हाजी हबीब मुसाफ़िरखाना को गिराने की कार्रवाई गुरुवार सुबह शुरू की गई.

बीएसमी की टीम ने बुलडोजर और भारी मशीनों के साथ इमारत को गिराने का काम शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस बुलडोजर एक्शन पर रोक लगा दी है.

ये मुसाफिरखाना कभी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उनके परिवार का ठिकाना हुआ करता था. इसे गिराने की कार्रवाई के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.