ट्रंप प्रशासन के साथ बातचीत असफल होने के बाद इस एयरलाइन ने व्यवसाय बंद करने का किया एलान, आर्ची मिचेल, बिज़नेस रिपोर्टर
ट्रंप प्रशासन के साथ बातचीत असफल होने के बाद स्पिरिट एयरलाइन एक व्यवसाय के तौर पर बंद हो रही है.
यह एयरलाइन ख़ुद को बंद होने से बचाने के लिए ट्रंप प्रशासन से 500 मिलियन डॉलर के बेलआउट के लिए बातचीत कर रही थी.
लेकिन बातचीत विफल हो गई और एयरलाइन ने शनिवार को अपनी वेबसाइट पर एक घोषणा में कहा कि "गहरी निराशा" के साथ एयरलाइन ने "तुरंत प्रभाव से अपने संचालन को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है."
हाल के वर्षों में दूसरी बार दिवालिया होने के लिए आवेदन करने के बाद स्पिरिट उभर रही थी, लेकिन ईरान में अमेरिका-इसराइल युद्ध के कारण जेट ईंधन की क़ीमतों में आई तेज़ बढ़ोतरी ने इसे बंद होने की कगार पर ला दिया.
स्पिरिट की भविष्य की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.