लाइव, यूक्रेन का आरोप- पावलोह्राद में रूसी ड्रोन के हमले में पांच लोगों की मौत, 67 घायल

यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक़, इस हफ़्ते की शुरुआत में ज़ापोरिज़िया और सूमी शहरों में दो अन्य शॉपिंग मॉल को भी रूसी हवाई हमलों में निशाना बनाया गया था.

सारांश

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. यूक्रेन का आरोप- पावलोह्राद में रूसी ड्रोन के हमले में पांच लोगों की मौत, 67 घायल

    यूक्रेन पर रूसी हमला

    इमेज स्रोत, State Emergency Service of Ukraine

    यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक़, निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र के पावलोह्राद शहर में एक शॉपिंग मॉल पर रूसी ड्रोन के हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और 67 अन्य घायल हो गए.

    यूक्रेन के गृह मंत्री इवान विहिव्स्की ने कहा कि दिन में हुए इस हमले की चपेट में दुकानें और वाहन आए.

    उन्होंने कहा कि हमला "उस वक़्त हुआ, जब सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे."

    यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक़, इस हफ़्ते की शुरुआत में ज़ापोरिज़िया और सूमी शहरों में दो अन्य शॉपिंग मॉल को भी रूसी हवाई हमलों में निशाना बनाया गया था.

    रूस ने बताया कि बुधवार रात रिसॉर्ट शहर सोची में यूक्रेन ने समुद्र से ड्रोन हमला किया, जिसमें 28 लोग घायल हुए. रूस ने यूक्रेनी हमलों में तीन और लोगों के मारे जाने का भी दावा किया है.

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साढ़े चार साल से ज्यादा समय पहले यूक्रेन पर हमला शुरू करने के बाद से रूस और यूक्रेन के बीच पूर्ण युद्ध जारी है.

    रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भेजे दूतों की नई शांति पहल से फिलहाल ठोस नतीजे निकलते नहीं दिख रहे हैं. इन दूतों ने मॉस्को में पुतिन और कीएव में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के साथ बातचीत की थी.

  2. टी-20 महिला एशिया कप: बांग्लादेश को हराकर भारत फ़ाइनल में, हरमनप्रीत ने क्या कहा?

    हरमनप्रीत कौर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    टी-20 महिला एशिया कप क्रिकेट के सेमीफ़ाइनल में भारत ने बांग्लादेश को हरा दिया है.

    फ़ाइनल में पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी टीम की तारीफ़ करते हुए कहा कि जिस तरह चीजें आगे बढ़ रही हैं उससे वो काफ़ी खुश हैं.

    बांग्लादेश को 40 रन से हराने के बाद हरमनप्रीत ने मैच में छोटी साझेदारियों का ख़ास तौर पर ज़िक्र किया.

    भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 149 रन बनाए, जवाब में बांग्लादेश की टीम 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी.

    उन्होंने पारी के दौरान रिचा घोष और दीप्ति शर्मा के योगदान का ज़िक्र करते हुए कहा, "ख़ासकर इस तरह की पिच पर छोटी साझेदारियां मायने रखती हैं. रिचा ने भी अहम शॉट खेले. दीप्ति ने गेंदबाज़ी में शानदार प्रदर्शन किया और हमें कुछ अहम विकेट दिलाए."

    हरमनप्रीत ने कहा, "हमारी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी जिस तरह चल रही है, उससे भी खुश हूं. अच्छी गेंदों की अपनी अहमियत थी. अगर आप गेंद को अच्छी तरह स्पिन करा रहे थे, तो उस गेंद की भी अपनी अहमियत थी. आज दोनों टीमों के स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाज़ी की. बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किल थी और स्पिनरों ने पिच का अच्छी तरह इस्तेमाल किया."

    भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर महिला एशिया कप के फ़ाइनल में जगह बनाई है. यह एशिया कप के इतिहास में भारत का 10वां फ़ाइनल होगा. जब भी महिला एशिया कप हुआ है, भारत हर बार फ़ाइनल में पहुंचा है.

    गुरुवार को हुए मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने बांग्लादेश के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा था.

    शेफाली वर्मा ने मिले मौकों का फायदा उठाते हुए 40 गेंदों पर 64 रन बनाए. शेफाली को तीन जीवनदान मिले. उन्हें 6, 11 और 56 रन के स्कोर पर कैच छोड़ा गया.

    बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 149 रन बनाए थे. लेकिन बांग्लादेश की पूरी टीम इस टी-20 मैच में सात विकेट खोकर 109 रन ही बना पाई.

  3. बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक करें.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

    एफ़िल टावर विवाद: स्वामीनारायण संप्रदाय में महिलाओं से दूरी की क्या दलील है?