लाइव, रणबीर कपूर ने अपने वायरल बयान पर माफ़ी मांगते हुए दी सफ़ाई

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने कोलकाता में दशहरा कार्यक्रम के दौरान दिए गए अपने बयान को लेकर माफ़ी मांगी है.

लाइव कवरेज

रौनक भैड़ा

  1. फ़्रांस में तनाव के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की ये एडवाइजरी

    फ़्रांस
    इमेज कैप्शन, फ़्रांस में हाल के समय में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले हैं (फ़ाइल फ़ोटो)

    फ़्रांस में विरोध प्रदर्शनों और कर्फ्यू के बीच तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पेरिस स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की है.

    दूतावास ने फ़्रांस में रह रहे और वहां यात्रा करने की योजना बना रहे भारतीयों से सतर्क रहने, प्रदर्शन स्थलों से दूर रहने की अपील की है.

    एडवाइज़री में कहा गया है, "फ़्रांस में हाल के घटनाक्रमों और वहां के कुछ इलाक़ों में लगाए गए कर्फ्यू को देखते हुए, कृपया सतर्क रहें और पूरी सावधानी बरतें. ऐसी जगहों पर जाने से बचें जहां बड़ी भीड़ हो या जहां विरोध-प्रदर्शन चल रहे हों. साथ ही, फ़्रांस के स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों और सलाह का पालन करें."

    दूतावास ने कहा है कि फ़्रांस में किसी भी आपात स्थिति का सामना करने पर भारतीय नागरिक संबंधित भारतीय मिशन से संपर्क कर सकते हैं.

    भारतीय दूतावास, पेरिस- फोन: +33648340063, ईमेल: cons.paris@mea.gov.in

    कांसुलेट जनरल ऑफ़ इंडिया, मार्सिले- फोन: +33743162559, ईमेल: cgo.marseille@mea.gov.in

    एडवाइज़री
    इमेज कैप्शन, भारतीय दूतावास की ओर से जारी एडवाइज़री
  2. रणबीर कपूर ने अपने वायरल बयान पर माफ़ी मांगते हुए दी सफ़ाई

    रणबीर कपूर
    इमेज कैप्शन, बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने कहा कि दशहरा कार्यक्रम में बोलते समय उनसे गलती हो गई थी (फ़ाइल फ़ोटो)

    बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने कोलकाता में दशहरा कार्यक्रम के दौरान दिए गए अपने बयान को लेकर माफ़ी मांगी है.

    रणबीर कपूर ने बुधवार शाम चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस मामले पर सफ़ाई दी. उन्होंने कहा कि दशहरा कार्यक्रम में बोलते समय उनसे ग़लती हो गई थी.

    दरअसल, रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें वह कहते नज़र आए थे, 'आख़िर में अंत सच्चाई-अच्छाई का ही होगा.' उनके इस बयान को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी.

    इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रणबीर ने अपनी बात स्पष्ट की और ग़लती के लिए माफ़ी मांगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका कहने का मतलब था, “बुराई चाहे कितनी भी ताक़तवर क्यों न हो, आख़िर में जीत अच्छाई और सच्चाई की ही होगी.”

    रणबीर ने कहा, "इससे मुझे 'रॉकस्टार' फ़िल्म में रहमान सर (ए.आर. रहमान) के साथ किए गए काम की याद आती है. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करें अल्फ़ाज़ मेरे. इसलिए, मैं इसके लिए सच में माफ़ी मांगता हूं."

    गौरतलब है कि अगले महीने रणबीर की नितेश तिवारी निर्देशित फ़िल्म रामायण आने वाले है.