डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- 'इसराइल को मान्यता दे सऊदी अरब तभी लागू होगा न्यूक्लियर एग्रीमेंट', रॉबर्ट ग्रीनॉल

इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और सऊदी अरब के बीच सिविल न्यूक्लियर एनर्जी समझौता तभी लागू होगा जब सऊदी अरब इसराइल को एक संप्रभु राष्ट्र के तौर पर मान्यता दे दे.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, " सिविल न्यूक्लियर एनर्जी समझौते को मंजूरी दी जाएगी. यह समझौता सिर्फ़ सिविल मक़सद के लिए है. लेकिन इसकी मंजूरी पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगी कि सऊदी अरब प्रतिष्ठित और सफल अब्राहम समझौतों में शामिल होता है या नहीं."
हालांकि, यह तुरंत साफ़ नहीं हो पाया कि इसराइल को मान्यता देने और अब्राहम समझौतों में शामिल होने की यह शर्त उस परमाणु समझौते के मूल दस्तावेज़ का हिस्सा है या नहीं.
इस समझौते का टेक्स्ट अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है. ये भी अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि सऊदी अरब ने इस शर्त को स्वीकार किया है या नहीं.





