लाइव, ग़ज़ा शांति योजना पर इसराइल का रुख़ साफ़ नहीं

इसराइली मीडिया में चल रही रिपोर्टों में कहा गया था कि इसराइल हमास के साथ चर्चा में चल रहे इस समझौते के ख़िलाफ़ था.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. ग़ज़ा शांति योजना पर इसराइल का रुख़ साफ़ नहीं

    बिन्यामिन नेतन्याहू

    इमेज स्रोत, NATHAN HOWARD/POOL/AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, ग़ज़ा में शांति समझौते पर इसराइल का क्या रुख़ है ये अभी साफ़ नहीं है

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से ख़बर दी है कि अमेरिका की मध्यस्थता वाली ग़ज़ा शांति योजना को लागू करने को लेकर काहिरा में मध्यस्थों और हमास के नेताओं के बीच बातचीत हुई है.

    उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद कुछ प्रगति हुई है. लेकिन एक इसराइली अधिकारी ने कहा कि इसके लिए जो शर्तें रखी गई हैं, वो संतोषजनक नहीं हैं.

    ट्रंप की ओर से हमास के हथियार छोड़ने के लिए राजी होने की घोषणा के बाद ‘द टाइम्स ऑफ़ इसराइलट ने एक अज्ञात सूत्र के हवाले से बताया कि हमास के वार्ताकारों, बोर्ड और मध्यस्थ देशों के प्रतिनिधियों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हो गए हैं.

    हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया कि 'इसराइली ऑफ़िस' की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि निरस्त्रीकरण का प्रस्ताव इसराइल की मांगों पर ख़रा नहीं उतरता.

    इससे पहले, इसराइली मीडिया में चल रही रिपोर्टों में कहा गया था कि इसराइल हमास के साथ चर्चा में चल रहे इस समझौते के ख़िलाफ़ था.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, ट्रंप का दावा- ‘बोर्ड ऑफ़ पीस’ ने हमास को हथियार छोड़ने के लिए राज़ी किया, हमास ने की पुष्टि

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके ‘बोर्ड ऑफ़ पीस’ ने ग़ज़ा में हमास और दूसरे सशस्त्र समूहों के साथ एक समझौता किया है जिसके तहत वे हथियार छोड़ देंगे.

    हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीबीसी को बताया है कि संगठन ने ग़ज़ा में पूरी तरह हथियार छोड़ने के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के प्रस्ताव पर सहमति जताई है.

    उन्होंने कहा कि इस बारे में आधिकारिक बयान जल्द जारी किया जाएगा.

    हालांकि, इसराइल की ओर से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

    ट्रंप ने कहा कि जैसे-जैसे निरस्त्रीकरण का काम पूरा होता जाएगा, इसराइली सेना ग़ज़ा से पीछे हटेगी.

    उन्होंने इस समझौते को ‘ग़ज़ा में अंततः एक नई फ़लस्तीनी सरकार के शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम’ बताया.

    अमेरिका की मध्यस्थता वाले ग़ज़ा सीज़फायर प्लान के दूसरे चरण में हमास को हथियार छोड़ने के लिए मनाना शामिल है.

    इस चरण में ग़ज़ा के पुनर्निर्माण की योजना भी शामिल है.

  3. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

    भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग केसरिया होने पर विवाद, पूर्व कप्तान ने कहा 'शर्मनाक', नवीन पटनायक ने जताया विरोध

    राहुल गांधी बनाम अमित शाह: सीजेपी के संसद मार्च में क्या पुलिस ने गोली और पैलेट गन चलाई थी?