ग़ज़ा शांति योजना पर इसराइल का रुख़ साफ़ नहीं

इमेज स्रोत, NATHAN HOWARD/POOL/AFP via Getty Images
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से ख़बर दी है कि अमेरिका की मध्यस्थता वाली ग़ज़ा शांति योजना को लागू करने को लेकर काहिरा में मध्यस्थों और हमास के नेताओं के बीच बातचीत हुई है.
उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद कुछ प्रगति हुई है. लेकिन एक इसराइली अधिकारी ने कहा कि इसके लिए जो शर्तें रखी गई हैं, वो संतोषजनक नहीं हैं.
ट्रंप की ओर से हमास के हथियार छोड़ने के लिए राजी होने की घोषणा के बाद ‘द टाइम्स ऑफ़ इसराइलट ने एक अज्ञात सूत्र के हवाले से बताया कि हमास के वार्ताकारों, बोर्ड और मध्यस्थ देशों के प्रतिनिधियों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हो गए हैं.
हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया कि 'इसराइली ऑफ़िस' की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि निरस्त्रीकरण का प्रस्ताव इसराइल की मांगों पर ख़रा नहीं उतरता.
इससे पहले, इसराइली मीडिया में चल रही रिपोर्टों में कहा गया था कि इसराइल हमास के साथ चर्चा में चल रहे इस समझौते के ख़िलाफ़ था.

