मुख्य चुनाव अधिकारी के किस फ़ैसले के ख़िलाफ़ टीएमसी सुप्रीम कोर्ट पहुंची?

इमेज स्रोत, Getty Images
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल के फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.
टीएमसी ने विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती के सुपरवाइज़र के तौर पर सिर्फ़ केंद्र सरकार के कर्मचारियों को तैनात करने के मुख्य चुनाव अधिकारी के फैसले के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.
बार एंड बेंच के मुताबिक, शनिवार को इस मामले की सुनवाई जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच करेगी, क्योंकि वोटों की गिनती 4 मई को होनी है.
लाइव लॉ के मुताबिक, इससे पहले टीएमसी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे हाई कोर्ट ने गुरुवार को खारिज कर दिया था.
इसके बाद पार्टी, हाई कोर्ट के फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.


















