ट्रंप के इमिग्रेशन विभाग से जुड़े बिल पर हस्ताक्षर के बाद सरकारी शटडाउन ख़त्म, नार्डिन साद

इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बिल पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे आधिकारिक तौर पर 76 दिन तक चला सरकारी शटडाउन ख़त्म हो गया है.
इस शटडाउन की वजह से अमेरिका के हवाई अड्डों पर अव्यवस्था के हालात पैदा हो गए थे.
सीनेट से पास हुए इस बिल को 'हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव्स' ने गुरुवार को मंजूरी दी, जिसमें होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के लिए फंडिंग का प्रावधान है. यह विभाग इमिग्रेशन से लेकर हवाई अड्डों की सुरक्षा तक के काम संभालता है.
दो महीने पहले ट्रंप की इमिग्रेशन से जुड़ी सख़्ती को लेकर राजनीतिक मतभेदों के कारण इस विभाग की फंडिंग रुक गई थी.
इस क़ानून से होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के काम फिर शुरू हो जाएंगे. लेकिन इसमें इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट या कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन के कुछ हिस्सों के लिए फंड शामिल नहीं है.
शटडाउन के दौरान सुरक्षा कर्मियों की कमी के कारण कई हफ़्तों तक अमेरिका के हवाई अड्डों पर अव्यवस्था बनी रही. रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच विवाद की वजह से इन कर्मियों को कई हफ़्तों तक वेतन नहीं मिला.


















