तमिलनाडु : कोक-पेप्सी के बदले क्या मिलेगा?

.
प्रकाशित

तमिलनाडु के व्यापारियों ने स्थानीय उत्पादों के पक्ष में कोका कोला और पेप्सी की बिक्री पर बुधवार से पाबंदी लगा दी है.

इस प्रतिबंध का प्रस्ताव राज्य के व्यापारियों के दो शीर्ष संगठनों की ओर से आया था.

संगठनों ने कहा है कि सॉफ्ट ड्रिंक कंपनियां नदियों से भारी मात्रा में पानी का दोहन करती हैं जिसकी वजह से सूखे के समय पानी के लिए किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है.

नारियल पानी

और इसको देखते हुए व्यापारियों ने राज्य में पेप्सी और कोक जैसे सॉफ्ट ड्रिंक उत्पादों को नहीं बेचने का फ़ैसला किया है.

स्थानीय पत्रकार केवी लक्ष्मण के मुताबिक राज्य के करीब 75 फ़ीसदी खुदरा व्यापारी कोल्ड ड्रिंक्स का बॉयकॉट कर रहे हैं.

.

400 करोड़ के कारोबार पर असर

लक्ष्मण के मुताबिक इस फ़ैसले से राज्य में पेप्सी और कोक का सालाना कारोबार करीब 400 करोड़ रुपए का है जिसपर असर पड़ सकता है.

प्रतिबंध पर पेप्सी और कोका कोला का कोई बयान नहीं आया है.

फ़िलहाल तमिलनाडु की जनता के सामने सवाल है कि प्रतिबंध का उनपर क्या असर पड़ेगा, उनके सामने क्या विकल्प होंगे.

बोवेंटो

स्थानीय पत्रकार लक्ष्मण बताते हैं कि एक विकल्प नारियल पानी हो सकता है जिसकी तमिलनाडु में कोई कमी नहीं है.

इसके अलावा तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत में एक स्थानीय कोल्ड ड्रिंक भी काफी लोकप्रिय रहा है. ऐसे में लोगों के सामने यह विकल्प भी मौजूद होगा.

यह ब्रांड बीते छह दशक से राज्य में कोल्ड ड्रिंक का उत्पादन करता रहा है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)