ट्रंप बोले, कनाडा के साथ काम करना बहुत ही मुश्किल है

वीडियो कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ समझौते को लेकर क्या कहा?
ट्रंप बोले, कनाडा के साथ काम करना बहुत ही मुश्किल है
प्रकाशित

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है, 'मुझे समझौता करने के लिए कनाडा सबसे मुश्किल देश लगता है. इसी के साथ, वो डील करने के लिए बेताब हैं.'

उन्होंने रिपोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा, 'मुझे कनाडा के साथ काम करना बहुत, बहुत ही मुश्किल लगता है. उनके नेता, वहां के लोग नहीं. वहां के लोग बहुत अच्छे हैं. लेकिन उनके साथ डील करना बहुत ही मुश्किल है.

उन्होंने आगे कहा, 'हालांकि, हम उन पर बहुत सारे टैरिफ़ लगा रहे हैं. उन पर अभी और टैरिफ़ लगने वाले हैं. भूलिए मत 1 जनवरी से कार टैरिफ़ लगने जा रहे हैं. कार टैरिफ़ बहुत बड़ा है और हम उनसे बहुत सारी गाड़ियां ख़रीदते हैं.'

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.