झरने में अचानक पानी बढ़ने से चट्टान पर फंस गए युवक

वीडियो कैप्शन, झरने में अचानक पानी बढ़ने से चट्टान पर फंस गए युवक
झरने में अचानक पानी बढ़ने से चट्टान पर फंस गए युवक
प्रकाशित

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक झरने में अचानक पानी का स्तर बढ़ गया, जिससे चार युवक 150 फीट नीचे एक चट्टान पर फंस गए.

नागपुर के नंदनवन इलाके के रहने वाले ये चार युवक मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कुकड़ीखापा झरने पर घूमने गए थे.

पुलिस और SDRF की बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और लगभग दो घंटे की कोशिश के बाद, ये चारों सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए.

मध्य प्रदेश के विदर्भ बॉर्डर के पास वाले इस इलाके़ में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है, जिससे कुछ जगहों पर नदियां और नाले उफान पर हैं.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.