भारत में बदला सड़क का नाम, डोनाल्ड ट्रंप बोले- 'थैंक्यू'

वीडियो कैप्शन, हैदराबाद की एक सड़क का नाम अब डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू
भारत में बदला सड़क का नाम, डोनाल्ड ट्रंप बोले- 'थैंक्यू'
प्रकाशित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हैदराबाद की एक सड़क का नाम बदले जाने पर थैंक्यू कहा है. दरअसल इस सड़क का नाम अब 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' कर दिया गया है.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर इसके उद्घाटन समारोह की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "भारत के हैदराबाद में न्यू डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू. इस तरह सम्मानित किए जाने वाला पहला अमेरिकी राष्ट्रपति. थैंक्यू."

इससे पहले बुधवार को हैदराबाद स्थित अमेरिकी कॉन्सुलेट जनरल ने एक्स पर इस सड़क के उद्घाटन समारोह की जानकारी दी थी.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)