भारत-पाकिस्तान बंटवारा देखने वाली 96 साल की बुज़ुर्ग को क्या-क्या याद है?
भारत-पाकिस्तान बंटवारा देखने वाली 96 साल की बुज़ुर्ग को क्या-क्या याद है?
प्रकाशित
हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'मैं वापस आऊंगा' भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित है. 96 साल की कमलेश ने उस बंटवारे को देखा है, उसका दर्द झेला है.
उम्र के साथ वो ज़्यादातर बातें भूल गई हैं, लेकिन उन्हें पाकिस्तान के सियालकोट में अपना बचपन याद है.
उन्होंने हाल ही में इम्तियाज़ अली की फ़िल्म 'मैं वापस आऊंगा' देखी. फ़िल्म के विषय और अपनी ज़िंदगी की तुलना करते हुए कमलेश ने कहा कि पर्दे पर उस हक़ीकत और दर्द को पूरी तरह उतारना शायद मुमकिन ही नहीं है.
रिपोर्ट: डिंकल पोपली
शूट और एडिट: गुरकीरतपाल सिंह और सुखमन सिंह
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



