आंध्र प्रदेश के इस स्कूल में पढ़ते हैं 40 बच्चे, लेकिन टीचर सिर्फ़ एक

वीडियो कैप्शन, Andhra Pradesh के इस स्कूल में पढ़ते हैं 40 बच्चे, लेकिन टीचर सिर्फ़ एक
आंध्र प्रदेश के इस स्कूल में पढ़ते हैं 40 बच्चे, लेकिन टीचर सिर्फ़ एक
प्रकाशित

एजुकेशन मिनिस्ट्री की यूनिफ़ाइड डिस्ट्रिक्ट इन्फ़ॉर्मेशन सिस्टम फ़ॉर एजुकेशन प्लस (UDISE+) रिपोर्ट 2025-26 के अनुसार, भारत में एक लाख से अधिक सिंगल-टीचर स्कूल हैं. यानी ऐसे स्कूल जहां सिर्फ़ एक टीचर हैं.

ऐसे स्कूलों में लगभग 30 लाख स्टूडेंट्स पढ़ते हैं. सिंगल-टीचर वाले स्कूलों की लिस्ट में आंध्र प्रदेश सबसे ऊपर है, जहां 16 हज़ार से ज़्यादा सिंगल-टीचर स्कूल हैं. बीबीसी न्यूज़ तेलुगु की टीम आंध्र प्रदेश के एक ऐसे ही स्कूल में पहुंची. देखिए, कैसे चलता है सिंधुवाड़ा का ये सरकारी सिंगल टीचर स्कूल.

रिपोर्टर: पवन कंठ दिगावाल्ली, लक्कोजू श्रीनिवास

शूट-एडिट: नवीन कंडेरी

बीबीसी के लिए कलेक्टिवन्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.