बिना हिजाब पहने गाने वाली सिंगर को 74 कोड़े मारे गए
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी और चार अन्य सिंगर्स को 74 कोड़े मारे गए हैं. इन कलाकारों को यूट्यूब पर 2024 में पोस्ट किए गए एक वीडियो के लिए ये सज़ा दी गई है.
अहमदी के वकील, मुस्तफा नीली ने बताया कि अदालत ने फै़सले को बरकरार रखा... और 23 नवंबर को, दोषी ठहराए गए पांच लोगों को कोड़े मारने की सजा दी गई.
2024 में पोस्ट किए गए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया मिली थी, जिसमें परस्तू अहमदी ने बिना हिजाब पहने परफॉर्म किया था.
ईरान के कानूनों में महिलाओं के सार्वजनिक तौर पर परफॉर्मेंसेज देने पर रोक है... और उनके लिए सिर पर स्कार्फ और सादे कपड़े पहनना अनिवार्य है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



