पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट को लेकर स्पेस में उड़ा चाइनीज़ रॉकेट
पाकिस्तानी क्रू मेंबर समेत तीन एस्ट्रोनॉट्स को लेकर चाइनीज़ रॉकेट ने स्पेस के लिए उड़ान भरी है. ये उड़ान चीन के शेनझोउ-24 मिशन का हिस्सा है.
पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट, मोहम्मद ज़ीशान अली चीन के स्पेस स्टेशन पर जाने वाले गैर चीनी नागरिक होंगे. इस मिशन के लिए पाकिस्तान ने मोहम्मद ज़ीशान अली और ख़ुर्रम दाऊद का चयन किया था.
दोनों ने चीन में अपनी ट्रेनिंग पूरी की है. बाद में मोहम्मद ज़ीशान अली को मिशन के लिए अंतिम रूप से चुना गया.
वह पेलोड विशेषज्ञ के रूप में चीन के तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन जाएंगे, जबकि ख़ुर्रम दाऊद बैकअप अंतरिक्ष यात्री की भूमिका निभाएंगे.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



