लाइव, इसराइली सेना ने लेबनान पर बड़े हमले की तैयारी शुरू की, बड़े हिस्से को खाली करने का आदेश

इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्स ने कहा कि वह 'बेहद सख़्ती' से कार्रवाई करेगी. उसने हिज़्बुल्लाह पर बार-बार युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगाया है.

सारांश

  • इसराइली सेना ने लेबनान पर बड़े हमले की तैयारी शुरू की
  • नागरिकता पर चुनाव आयोग फ़ाइनल अथॉरिटी नहीं- कांग्रेस
  • असम विधानसभा में यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड बिल पास होने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने क्या कहा
  • आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट ने गैंगरेप और बच्चे के यौन उत्पीड़न के मामले में किया बरी
  • सीबीएसई की ताज़ा 'लैंग्वेज पॉलिसी' पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. इसराइली सेना ने लेबनान पर बड़े हमले की तैयारी शुरू की

    बुधवार को इसराइल के हमले में दक्षिणी शहर टायर से उठता धुआं

    इमेज स्रोत, AFP

    इमेज कैप्शन, बुधवार को इसराइल के हमले में दक्षिणी शहर टायर से उठता धुआं

    इसराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के बड़े हिस्सों को खाली करने का आदेश जारी किया है.

    उसने नए हमलों से पहले इन इलाकों को ‘युद्ध क्षेत्र’ घोषित कर दिया है.

    इसराइल डिफ़ेंस फोर्स (आईडीएफ़) ने लोगों से ज़हरानी नदी के उत्तर की ओर जाने को कहा है.

    यह नदी इसराइल सीमा से करीब 40 किलोमीटर दूर है.

    आईडीएफ़ ने कहा कि वह "बेहद सख़्ती" से कार्रवाई करेगा.

    उसने हिज़्बुल्लाह पर बार-बार युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगाया.

    बुर्ज अल-शामली में इसराइली हमला

    इमेज स्रोत, AFP

    इमेज कैप्शन, टायर के नज़दीक बुर्ज अल-शामली में इसराइली हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए

    17 अप्रैल को लागू हुए युद्धविराम के बाद यह सबसे बड़ा निकासी आदेश है, जो लेबनान के लगभग 14 फ़ीसदी क्षेत्र को प्रभावित करता है.

    इससे पहले बुधवार को इसराइल ने दक्षिणी शहर टायर पर हवाई हमले किए.

    हिज़्बुल्लाह ने भी इसराइल पर युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगाया है.

    उसने कहा कि उसके लड़ाकों की इसराइली सैनिकों के साथ झड़प हुई.

    बुधवार को इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा था कि दक्षिणी लेबनान में तैनात सैनिकों और उत्तरी इसराइल के नागरिकों पर हिज़्बुल्लाह ने ड्रोन हमले किए हैं.

    इसके बाद उन्होंने अपने जमीनी सैन्य अभियान को और बढ़ाने की बात कही थी.

  2. नमस्कार!

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    सीबीएसई ने राहुल गांधी के 'रिज़ल्ट में हेर-फेर' के आरोपों पर दिया जवाब

    अगले तीन दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, जानिए कब से मिल सकती है राहत

    'आईपीएल में कहां लेंगे मुझे', यह बात कहने वाले गेंदबाज़ ने क्वालिफ़ायर वन में कैसे रचा इतिहास

    वाराणसी गंगा इफ़्तार केस: आरोप, धाराएँ और क़ानूनी सवालों में उलझा मामला