दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन को मिली ज़मानत

इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को एक स्थानीय अदालत से गुरुवार को ज़मानत मिल गई.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने गिरफ़्तार किया था.
कोर्ट ने 2 लाख रुपये के बॉन्ड और इतनी ही रक़म के दो बॉन्ड पर उन्हें ज़मानत दी है.
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत की अवधि ख़त्म होने के बाद गुरुवार को राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था.
बार एंड बेंच के अनुसार, राउज़ एवेन्यू कोर्ट के विशेष जज दिग्विनय सिंह ने यह आदेश दिया.
एसीबी ने जैन को 18 अगस्त को गिरफ़्तार किया था.
यह मामला मई 2024 में सतर्कता निदेशालय की शिकायत के बाद दर्ज किया गया था.
इसमें दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड करने के ठेकों में टेंडर की शर्तों में कथित हेरफेर, आपराधिक साज़िश और रिश्वत के संदिग्ध भुगतान के आरोप हैं.
19 अगस्त को कोर्ट ने जैन की गिरफ़्तारी को अवैध घोषित करने से इनकार कर दिया था.























