कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोले उद्धव ठाकरे

इमेज स्रोत, Getty Images
शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर बयान जारी किया है.
बयान में कहा गया है, “दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ का आंदोलन शुरू हो गया है.”
“जिन्हें हम देश का भाग्य-विधाता और भविष्य कहते हैं, वे हज़ारों युवा अपनी पीड़ा और भविष्य की चिंता लेकर भीषण गर्मी में सड़कों पर उतर आए हैं.”
“उन्हें ‘कॉकरोच’ कहकर उनका अपमान करना और उन्हें न्याय से वंचित रखना उचित नहीं है.”
बयान में आगे कहा गया है, “नीट पेपर लीक ने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ दिया है. अब ये सभी पीड़ित युवा, ‘कॉकरोच’ बनकर अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं. सरकार को उनकी मांगें सुननी ही होंगी.”
“इन ‘कॉकरोचों’ को कमज़ोर मत समझिए, जंतर-मंतर पर चल रहे इस आंदोलन ने यही चेतावनी दी है.”
कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया और अब ये प्रदर्शन ख़त्म हो चुका है.



























