सोनम वांगचुक की समर्थन में आईं सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- 'अब मैं चुप नहीं बैठ सकती'

इमेज स्रोत, ANI
बॉलीवुड एक्टर सोनाक्षी सिन्हा ने एक बयान जारी कर सोनम वांगचुका का समर्थन किया है. उन्होंने जारी वीडियो संदेश में कहा कि अब जो होना होगा, होगा. कोई बात नहीं, लेकिन मैं चुप नहीं बैठ सकती.
सोनम वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर हैं. वो और कॉकरोज जनता पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा मांग रहे हैं.
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बयान में कहा, "मुझे शायद ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, लेकिन मैं खुद को रोक नहीं पा रही हूं."
"सोनम वांगचुक को हम सब जानते हैं. उन्होंने हमारे देश के लिए क्या किया है, उनकी उपलब्धियां क्या हैं, यह हम सभी जानते हैं. उन्होंने कई अवार्ड्स जीते हैं."
"आज वो 18 दिनों से अनशन पर बैठे हैं. उन्होंने कुछ नहीं खाया है. वो किसके लिए बैठे हैं? वो उन बच्चों के भविष्य के लिए बैठे हैं, जिनका भविष्य उन्हें बर्बादी की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है. वो उन बच्चों के लिए लड़ रहे हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई. वो एक ऐसे सिस्टम के ख़िलाफ़ लड़ रहे हैं, जो सही तरीके से काम नहीं कर रहा है."
"हम सब उन्हें जानते हैं, लेकिन वो हमें नहीं जानते. फिर भी इस देश और इसके भविष्य के लिए वे पिछले 18 दिनों से भूखे हैं. और बहुत सारे लोग चुप हैं."
"अब जो होना होगा, होगा. कोई बात नहीं, लेकिन मैं चुप नहीं बैठ सकती. यह आदमी अकेले लड़ रहा है, हालांकि 'कॉकरोच जनता पार्टी' भी उनके साथ है. मैं देश के युवाओं को बधाई देना चाहती हूं कि उन्होंने अपनी आवाज़ उठाई है. वो अच्छे मक़सद के लिए लड़ रहे हैं, तो फिर उनकी बात कोई सुन क्यों नहीं रहा?"
सोनाक्षी सिन्हा ने फ़ेसबुक पर 2 मिनट 41 सेकंड का वीडियो जारी किया है.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें.
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह.
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.
























