लाइव, ईरान पर सीमित हमले की योजना बना रहे हैं ट्रंप, अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट

एक अमेरिकी मीडिया आउटलेट की रिपोर्ट के मुताबिक़ ऐसा कहा जा रहा है कि ट्रंप "ईरान की रडार और मिसाइल क्षमताओं' को दोबारा खड़ा होने से रोकना चाहते हैं.

सारांश

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. ईरान पर सीमित हमले की योजना बना रहे हैं ट्रंप, अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर सीमित हमला करने पर विचार कर रहे हैं

    अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सियोस ने अधिकारियों का हवाला देते हुए एक रिपोर्ट में लिखा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर सीमित हमला करने की योजना बना रहे हैं.

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होमुर्ज़ स्ट्रेट में जहाजों पर हमलों को रोकने के लिए ईरानी मिसाइल और रडार क्षमताओं पर सीमित हमले करने पर विचार कर रहे हैं.

    बीबीसी फ़ारसी ने एक्सियोस की उस रिपोर्ट का हवाला दिया है जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके शीर्ष सहयोगी होर्मुज़ स्ट्रेट में सीमित हमला करने पर विचार कर रहे हैं.

    ऐसा कहा जा रहा है कि वो "ईरान की रडार और मिसाइल क्षमताओं' को दोबारा खड़ा होने से रोकना चाहते हैं.

    इस बीच, सोमवार की रात ईरान में अमेरिकी हमलों में तीन लोग मारे गए और कई घायल हो गए.हमले के तुरंत बाद ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया.

    इससे पहले अमेरिकी सेना ने ईरान के लाराक द्वीप पर दो ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था.

    बीबीसी को एक अमेरिकी अधिकारी ने यह जानकारी दी. जुलाई के बाद ईरान पर अमेरिका का यह पहला ज्ञात हमला था.

    बीबीसी के अमेरिकी पार्टनर सीबीएस न्यूज़ ने अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कमांडर टिम हॉकिन्स के हवाले से बताया था, "ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को होर्मुज़ स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंगों के साथ रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी करते देखा गया था.

  2. बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

    नेपाल की सुरंगों में फंसे 900 से अधिक लोगों को कैसे बचाने की कोशिशें हो रही हैं?

    लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल से रिटायरमेंट का एलान किया, कहा- अब देने के लिए कुछ नहीं बचा

    जनरेटर से लेकर बॉडी बैग तक: नेपाल को किस तरह की मदद की ज़रूरत है?

    'एक साड़ी ने बचा ली कई ज़िंदगियां', नेपाल की बाढ़ में बचे एक जोड़े ने बताई पूरी कहानी