You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. ट्रंप ने होर्मुज़ में बारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाज़ों को निशाना बनाने का आदेश दिया

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अमेरिकी नौसेना को आदेश दिया है कि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में बारूदी सुरंगें बिछाने वाले सभी जहाज़ों को निशाना बनाए.

    उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, “मैंने अमेरिकी नौसेना को आदेश दिया है कि किसी भी जहाज़, जो होर्मुज़ स्ट्रेट में बारूदी सुरंगें बिछा रही हो, देखते ही उन पर हमला करो.”

    उन्होंने कहा, “इसमें कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए.”

    उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी “माइन स्वीपर्स” इस समय स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को साफ़ करने में लगे हुए हैं.

  2. कार्टून: कुछ किताबें ऐसी भी

  3. न्यूज़लॉन्ड्री की मनीषा पांडे पर टिप्पणी करने वाले अभिजीत अय्यर मित्रा पर एफ़आईआर का आदेश

    बुधवार को दिल्ली की एक अदालत ने अभिजीत अय्यर मित्रा के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने का आदेश दिया.

    अभिजीत अय्यर पर न्यूज़लॉन्ड्री की मनीषा पांडे और अन्य पत्रकारों के बारे में अमर्यादित पोस्ट करने का आरोप है.

    बार एंड बेंच के मुताबिक, साकेत कोर्ट के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट भानु प्रताप सिंह ने यह आदेश सुनाया.

    अदालत ने कहा कि, “अय्यर मित्रा ने पांडे और अन्य पत्रकारों के ख़िलाफ़ यौन टिप्पणी कीं, जो प्रथम दृष्टया पांडे का अपमान करने के इरादे से की गई लगती हैं, और पोस्ट में उनका नाम भी लिया गया है.”

    मनीषा पांडे समेत छह अन्य पत्रकारों ने अदालत का रुख किया था. उनका कहना था कि अभिजीत अय्यर मित्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर कई पोस्ट कर उन्हें बार-बार “प्रोस्टिट्यूट” कहा है.

  4. पाकिस्तानी लोग ईरानी मुद्रा में निवेश क्यों कर रहे हैं, इसमें क्या जोखिम हैं?

  5. अमेरिका ने हिंद महासागर में एक प्रतिबंधित जहाज़ को रोका

    अमेरिकी रक्षा विभाग ने बताया है कि अमेरिकी सेना ने हिंद महासागर में एक प्रतिबंधित जहाज़ को रोक कर कार्रवाई की है.

    अमेरिकी रक्षा विभाग ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिकी सैनिकों ने ईरान से तेल ले जा रहे प्रतिबंधित और “स्टेटलेस” जहाज़ एम/टी मजिस्टिक एक्स को हिंद महासागर में रोका और उस पर चढ़कर जांच की.

    विभाग ने कहा कि अमेरिकी सेना उन जहाज़ों को रोकती रहेगी, जिन पर यह शक होगा कि वे ईरान को सामग्री सहायता दे रहे हैं.

    होर्मुज़ स्ट्रेट की नाकेबंदी शुरू करने के बाद से अमेरिका दर्जनों जहाज़ों को रोक चुका है. हालांकि, इन जहाज़ों को ईरान के पास नहीं, बल्कि हिंद महासागर में दूर जाकर रोका जा रहा है.

  6. फ़्रांस से होकर गुज़रने वाले भारतीय मुसाफ़िरों को अब ट्रांज़िट वीज़ा की ज़रूरत नहीं होगी

    अब फ़्रांस से होकर गुज़रने वाले भारतीय यात्री बिना ट्रांज़िट वीज़ा के सफर कर सकेंगे. भारत में मौजूद फ़्रांसीसी दूतावास ने प्रेस रिलीज़ जारी कर इसकी जानकारी दी.

    दूतावास ने मुताबिक, ''फ़रवरी 2026 में भारत की अपनी यात्रा के दौरान फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा था कि भारतीय नागरिकों के लिए फ़्रांस के रास्ते यात्रा को आसान बनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे.''

    ''उनके इस बयान के बाद, 10 मई 2010 के नियम में बदलाव करने का फैसला लिया गया. यह नियम विदेशियों के फ़्रांस में प्रवेश के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ और वीज़ा से जुड़ा है. इस नए फ़ैसले को 9 अप्रैल 2026 को आधिकारिक गजट में शामिल किया गया.''

    ''अब 10 अप्रैल 2026 से सामान्य पासपोर्ट रखने वाले भारतीय नागरिकों को फ़्रांस के हवाई अड्डों के अंतरराष्ट्रीय ट्रांज़िट क्षेत्र से गुज़रते समय एयरपोर्ट ट्रांज़िट वीज़ा की ज़रूरत नहीं होगी.''

    वहीं भारत सरकार ने भी इस फ़ैसले का स्वागत किया है.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ''अब 10 अप्रैल 2026 से जो भारतीय नागरिक केवल हवाई रास्ते से फ़्रांस के एयरपोर्ट से होकर गुज़रेंगे, उन्हें ट्रांज़िट वीज़ा की ज़रूरत नहीं होगी."

    "यह फैसला भारत और फ़्रांस के बीच लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को दर्शाता है, जिसे राष्ट्रपति मैक्रों की हालिया यात्रा के दौरान ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाया गया है."

    "इससे लोगों की आवाजाही और आपसी संपर्क और भी आसान होंगे.''

    ट्रांज़िट वीज़ा क्या है?

    ट्रांज़िट वीज़ा एक ऐसा वीज़ा होता है जो आपको किसी देश के रास्ते दूसरे देश जाने के दौरान थोड़े समय के लिए रुकने की इजाज़त देता है.

    मान लीजिए आप भारत से कनाडा जा रहे हैं और आपकी फ्लाइट फ़्रांस में रुकती है. अगर आप एयरपोर्ट के इंटरनेशनल एरिया में ही रहते हैं और बाहर नहीं निकलते, तो पहले आपको ट्रांज़िट वीज़ा चाहिए होता था. अब भारतीय नागरिकों को इसकी ज़रूरत नहीं होगी.

  7. मालेगांव धमाका मामले के अभियुक्तों को डिस्चार्ज किए जाने की वजह क्या रही?

  8. 'धरती पर नरक': भारत के बारे में एक 'विवादित' बयान को ट्रंप ने किया शेयर, भारत ने क्या कहा?

  9. दूसरे दौर की बातचीत से पहले, इसराइल और लेबनान ने एक-दूसरे पर हमले के आरोप लगाए

    लेबनान और इसराइल के बीच अस्थायी युद्धविराम अभी भी लागू है और आज यानी गुरुवार को आगे की बातचीत होने की उम्मीद है.

    लेकिन दक्षिणी लेबनान में इसराइली सेना तैनात है. क़रीब 5 फ़ीसदी लेबनानी इलाक़ा अब उसके कब्ज़े में बताया जा रहा है.

    हिज़्बुल्लाह ने चेतावनी दी है कि लेबनान पर होने वाले हमलों पर यह सीज़फ़ायर निर्भर करता है.

    दोनों पक्षों की ओर से हमलों की ख़बरें अब भी सामने आ रही हैं.

    इसराइली सेना का कहना है कि दक्षिणी लेबनान में, ''जहां इसराइली सेना तैनात है'', एक “संदिग्ध हवाई हमले” का पता चला, हालांकि वह इसराइली क्षेत्र में दाखिल नहीं हो सका और उसे इंटरसेप्ट कर लिया गया.

    इस पर हिज़्बुल्लाह ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है.

    इसराइल ने एक बार फिर लेबनान में रहने वाले लोगों को चेतावनी दी है कि वे दक्षिण के दर्जनों गांवों में ''वापस न जाएं.''

    अधिकारियों ने बताया कि देश के दक्षिण में इसराइली हवाई हमलों में पत्रकार अमल खलील की मौत हो गई. इसके बाद लेबनान के प्रधानमंत्री ने इसराइल पर युद्ध अपराधों का आरोप लगाया है.

    हालांकि इसराइली सेना ने पत्रकारों को निशाना बनाने से इनकार किया है.

  10. दोपहर तीन बजे तक बंगाल में 78.77 फ़ीसदी और तमिलनाडु में 70 फ़ीसदी वोटिंग

    पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है.

    पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है.

    चुनाव आयोग के मुताबिक़, दोपहर तीन बजे तक बंगाल में 78.77 फ़ीसदी और तमिलनाडु में 70 फ़ीसदी मतदान हुआ है.

  11. जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर लगाया भारतीय सिद्धांतों के ख़िलाफ़ जाने का आरोप

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल के प्रति रवैये पर सवाल उठाए हैं.

    कांग्रेस नेता ने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री ग़ज़ा में इसराइल द्वारा जारी जनसंहार और लेबनान पर भारी बमबारी पर चुप्पी के ज़रिए नैतिक कायरता दिखा रहे हैं. उन्होंने कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में लाख़ों फ़लस्तीनियों के बेदखली और विस्थापन पर भी पूरी तरह खामोशी बनाए रखी है.”

    “मोदी सरकार जैसी किसी भी सरकार ने 'हत्यारी' इसराइल शासन के साथ इतनी एकजुटता नहीं दिखाई है. यह सरकार पारंपरिक भारतीय सिद्धांतों और नीतिगत रुख़ के साथ-साथ मानवीय मूल्यों के भी ख़िलाफ़ हो गई है.”

    हाल में शुरू हुई जंग के बाद से लेबनान में इसराइली हमलों में कम से कम 2,475 लोगों की मौत हो चुकी है और 7,500 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं. यह जानकारी लेबनानी अधिकारियों ने दी है, इनमें आम लोग और लड़ाके भी शामिल हैं. मारे गए लोगों में कम से कम 274 महिलाएं और 177 बच्चे शामिल हैं.

  12. नेपाल के इस नियम से क्यों परेशान हैं सीमावर्ती इलाक़ों के भारतीय दुकानदार

  13. जंग के बीच दुनिया के बड़े शेयर बाज़ारों में तेज़ी क्यों आ रही है?, निक मार्श, एशिया बिज़नेस रिपोर्टर

    स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ अभी भी बंद है, तेल की क़ीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर है, और अर्थशास्त्री जल्द ही वैश्विक मंदी शुरू होने की चेतावनी दे रहे हैं.

    इसके बावजूद शेयर बाज़ार तेज़ी से ऊपर जा रहे हैं. अमेरिका में एस&पी 500 रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ, जबकि एशियाई बाज़ारों ने भी दिन में रिकॉर्ड तेज़ी दर्ज की.

    यह कैसे संभव है?

    कुछ कंपनियों को युद्ध से फायदा होता है. ऊर्जा और हथियार कंपनियों के शेयर तो बढ़े हैं, लेकिन बड़ी कंपनियां भी अभी तक अपने मुनाफे पर कोई बड़ा असर नहीं बता रही हैं.

    इसके अलावा, टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में निवेश धीमा पड़ने का कोई संकेत नहीं है और अब एस&पी 500 में बड़ी टेक कंपनियां की हिस्सेदारी एक-तिहाई से भी ज़्यादा है.

    आजकल ट्रेडिंग का बड़ा हिस्सा ऑटोमेटेड भी है. खबरों के आधार पर सोच-समझकर फैसले लेने के बजाय, लोग ऐसे फंड्स में निवेश कर रहे हैं जो शेयर बाज़ार के प्रदर्शन को ट्रैक करते हैं.

    कुल मिलाकर अगर आपका पैसा शेयर बाज़ार में लगा है, तो हालात अच्छे दिख रहे हैं. लेकिन अगर, दुनिया की बड़ी आबादी की तरह, आपका पैसा इसमें नहीं है तो इस युद्ध के आर्थिक असर काफी दर्दनाक होंगे.

  14. दोपहर एक बजे तक बंगाल में 62.18 फ़ीसदी और तमिलनाडु में 56.81 फ़ीसदी वोटिंग

    पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोटिंग जारी है.

    चुनाव आयोग के मुताबिक़, दोपहर एक बजे तक बंगाल में 62.18 फ़ीसदी और तमिलनाडु में 56.81 फ़ीसदी मतदान हुआ है.

    बंगाल के कुछ इलाक़ों से छुटपुट हिंसक घटनाओं की खबरें सामने आई हैं. जबकि तमिलनाडु में शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही है.

    पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के डोमकल में तृणमूल कांग्रेस और सीपीएम के बीच विवाद हुआ है. झाड़ग्राम में एक मतदान केंद्र पर सुबह-सुबह एक जंगली हाथी के पहुंचने के कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई.

  15. नमस्कार!

    अब तक बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब से रात 10 बजे तक बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल आप तक अहम ख़बरें पहुंचाएंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के पन्ने पर लगी कुछ अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  16. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- 'हम जल्दबाज़ी में नहीं हैं, अच्छा समझौता चाहते हैं'

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्धविराम की समय सीमा को लेकर कोई दबाव नहीं है.

    डोनाल्ड ट्रंप ने फ़ॉक्स न्यूज़ को फ़ोन पर बताया कि संघर्ष ख़त्म करने की 'जल्दी में नहीं' हैं और वह एक 'अच्छा समझौता' चाहते हैं.

    व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने भी बुधवार को कहा, "बातचीत जारी है और ट्रंप ने ईरानियों को अपनी शर्तें बता दी हैं."

    लेविट के अनुसार, शर्तों में ईरान अपने पास मौजूद संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को सौंपने की बात भी कही गई है.

    लेविट ने कहा, "अमेरिका ईरानी शासन के जवाब का इंतज़ार कर रहा है. लेकिन ईरान अभी तक एक साफ़ संदेश नहीं दे पाया, इसी वजह से राष्ट्रपति ने युद्धविराम बढ़ाने का फ़ैसला किया."

    वहीं ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने कहा है कि ईरान बातचीत का स्वागत करता है, लेकिन इसमें रुकावटें पैदा हो रही हैं.

  17. ईरान जंग के कारण महंगे हो सकते हैं कंडोम

  18. पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, अब तक हुई इतने फ़ीसदी वोटिंग

    पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोटिंग जारी है.

    चुनाव आयोग के मुताबिक़, 11 बजे तक बंगाल में 41.11% और तमिलनाडु में 37.56% मतदान हुआ है.

    बंगाल के कुछ इलाक़ों से छुटपुट हिंसक घटनाओं की खबरें सामने आई हैं. जबकि तमिलनाडु में शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही है.

    पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के डोमकल में तृणमूल कांग्रेस और सीपीएम के बीच विवाद हुआ है. झाड़ग्राम में एक मतदान केंद्र पर सुबह-सुबह एक जंगली हाथी के पहुंचने के कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई.

    तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सुरक्षा के लिए सभी इंतज़ाम किए गए हैं. पुलिस कमिश्नर अभिन दिनेश ने बताया, "मैंने कई मतदान केंद्रों का दौरा किया और लोगों से बातचीत की. मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे आकर वोट डालें."

    उन्होंने बताया, "आज 28,000 से ज़्यादा सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं. अब तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है."

  19. ईरान में एक और शख़्स को फ़ांसी हुई, जानें क्या आरोप लगे थे

    ईरान में एक और शख़्स को आज सुबह फ़ांसी दी गई है. यह जानकारी ईरानी न्यायपालिका की आधिकारिक मीडिया संस्था मिज़ान न्यूज़ ने दी है.

    जिस शख़्स को फ़ांसी दी गई है, उनका नाम सुल्तान अली शिरज़ादी है. उन पर पीपल्स मोजाहेदीन ऑर्गेनाइजेशन का सदस्य होने और इसराइल के लिए जासूसी करने का आरोप था.

    ईरान की न्यायपालिका ने कहा, "सुल्तान शिरज़ादी को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने और सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला आने के के बाद फ़ांसी दी गई है."

    बीबीसी फ़ारसी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में ईरान में फ़ांसी देने के मामले बढ़े हैं. ईरानी मानवाधिकार समूहों ने भी इस पर चिंता व्यक्त की है.

    ईरानी मानवाधिकार समूहों की मानें तो हाल ही में दी गईं फ़ांसी की सज़ाएं सिर्फ़ 'जासूसी' के आरोपों तक सीमित नहीं हैं.

    उनका दावा है कि उन लोगों को भी फ़ांसी हुई जिन्हें विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में सज़ा दी गई.

    मानवाधिकार समूहों का कहना है, "ईरानी शासन डर का माहौल बनाने के लिए मौत की सज़ा सुना रहा है."

    जबकि ईरानी अधिकारी कहते हैं कि ये सज़ाएं 'देश के क़ानूनों के तहत और सुरक्षा ख़तरों का मुक़ाबला करने' के लिए दी जा रही हैं.

  20. अमेरिका में इसराइल और लेबनान के बीच आज फिर होगी बातचीत

    अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में इसराइल और लेबनान के बीच आज यानी गुरुवार को दूसरे दौर की बातचीत होनी है.

    अब होने वाली बातचीत में मौजूदा 10 दिन की युद्धविराम अवधि को बढ़ाने पर चर्चा होगी.

    लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ़ औन ने कहा है, "राजदूत स्तर की बातचीत पूरी तरह से इसराइली हमलों को रोकने, लेबनानी इलाक़ों से इसराइली सेना की वापसी, क़ैदियों की रिहाई, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सेना की तैनाती और युद्ध में तबाह हुई जगहों के पुनर्निर्माण पर आधारित है."

    दूसरी ओर, ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में दूसरे दौर की बातचीत नहीं हो सकी. अभी तक ईरान ने अमेरिका से समझौता करने पर सहमति व्यक्त नहीं की है.

    पहले दौर की बातचीत में ईरान ने शर्त रखी थी कि युद्धविराम में लेबनान में लड़ाई रोकना भी शामिल होना चाहिए.