जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
जंग के बीच दुनिया के बड़े शेयर बाज़ारों में तेज़ी क्यों आ रही है?, निक मार्श, एशिया बिज़नेस रिपोर्टर

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, अमेरिका में एस&पी 500 रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ अभी भी बंद है, तेल की क़ीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर है, और अर्थशास्त्री जल्द ही वैश्विक मंदी शुरू होने की चेतावनी दे रहे हैं.
इसके बावजूद शेयर बाज़ार तेज़ी से ऊपर जा रहे हैं. अमेरिका में एस&पी 500 रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ, जबकि एशियाई बाज़ारों ने भी दिन में रिकॉर्ड तेज़ी दर्ज की.
यह कैसे संभव है?
कुछ कंपनियों को युद्ध से फायदा होता है. ऊर्जा और हथियार कंपनियों के शेयर तो बढ़े हैं, लेकिन बड़ी कंपनियां भी अभी तक अपने मुनाफे पर कोई बड़ा असर नहीं बता रही हैं.
इसके अलावा, टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में निवेश धीमा पड़ने का कोई संकेत नहीं है और अब एस&पी 500 में बड़ी टेक कंपनियां की हिस्सेदारी एक-तिहाई से भी ज़्यादा है.
आजकल ट्रेडिंग का बड़ा हिस्सा ऑटोमेटेड भी है. खबरों के आधार पर सोच-समझकर फैसले लेने के बजाय, लोग ऐसे फंड्स में निवेश कर रहे हैं जो शेयर बाज़ार के प्रदर्शन को ट्रैक करते हैं.
कुल मिलाकर अगर आपका पैसा शेयर बाज़ार में लगा है, तो हालात अच्छे दिख रहे हैं. लेकिन अगर, दुनिया की बड़ी आबादी की तरह, आपका पैसा इसमें नहीं है तो इस युद्ध के आर्थिक असर काफी दर्दनाक होंगे.
दोपहर एक बजे तक बंगाल में 62.18 फ़ीसदी और तमिलनाडु में 56.81 फ़ीसदी वोटिंग

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, चेन्नई में वोटिंग के लिए पहुंचे विवाहित जोड़े पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोटिंग जारी है.
चुनाव आयोग के मुताबिक़, दोपहर एक बजे तक बंगाल में 62.18 फ़ीसदी और तमिलनाडु में 56.81 फ़ीसदी मतदान हुआ है.
बंगाल के कुछ इलाक़ों से छुटपुट हिंसक घटनाओं की खबरें सामने आई हैं. जबकि तमिलनाडु में शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही है.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के डोमकल में तृणमूल कांग्रेस और सीपीएम के बीच विवाद हुआ है. झाड़ग्राम में एक मतदान केंद्र पर सुबह-सुबह एक जंगली हाथी के पहुंचने के कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई.
नमस्कार!
अब तक बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब से रात 10 बजे तक बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल आप तक अहम ख़बरें पहुंचाएंगे.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के पन्ने पर लगी कुछ अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- 'हम जल्दबाज़ी में नहीं हैं, अच्छा समझौता चाहते हैं'

इमेज स्रोत, Anna Moneymaker/Getty Images
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्धविराम की समय सीमा को लेकर कोई दबाव नहीं है.
डोनाल्ड ट्रंप ने फ़ॉक्स न्यूज़ को फ़ोन पर बताया कि संघर्ष ख़त्म करने की 'जल्दी में नहीं' हैं और वह एक 'अच्छा समझौता' चाहते हैं.
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने भी बुधवार को कहा, "बातचीत जारी है और ट्रंप ने ईरानियों को अपनी शर्तें बता दी हैं."
लेविट के अनुसार, शर्तों में ईरान अपने पास मौजूद संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को सौंपने की बात भी कही गई है.
लेविट ने कहा, "अमेरिका ईरानी शासन के जवाब का इंतज़ार कर रहा है. लेकिन ईरान अभी तक एक साफ़ संदेश नहीं दे पाया, इसी वजह से राष्ट्रपति ने युद्धविराम बढ़ाने का फ़ैसला किया."
वहीं ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने कहा है कि ईरान बातचीत का स्वागत करता है, लेकिन इसमें रुकावटें पैदा हो रही हैं.
ईरान जंग के कारण महंगे हो सकते हैं कंडोम
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, अब तक हुई इतने फ़ीसदी वोटिंग

इमेज स्रोत, X/@CEOWestBengal
इमेज कैप्शन, बंगाल के कुछ इलाक़ों से छुटपुट हिंसक घटनाओं की खबरें सामने आई हैं पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोटिंग जारी है.
चुनाव आयोग के मुताबिक़, 11 बजे तक बंगाल में 41.11% और तमिलनाडु में 37.56% मतदान हुआ है.
बंगाल के कुछ इलाक़ों से छुटपुट हिंसक घटनाओं की खबरें सामने आई हैं. जबकि तमिलनाडु में शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही है.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के डोमकल में तृणमूल कांग्रेस और सीपीएम के बीच विवाद हुआ है. झाड़ग्राम में एक मतदान केंद्र पर सुबह-सुबह एक जंगली हाथी के पहुंचने के कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई.
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सुरक्षा के लिए सभी इंतज़ाम किए गए हैं. पुलिस कमिश्नर अभिन दिनेश ने बताया, "मैंने कई मतदान केंद्रों का दौरा किया और लोगों से बातचीत की. मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे आकर वोट डालें."
उन्होंने बताया, "आज 28,000 से ज़्यादा सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं. अब तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है."
ईरान में एक और शख़्स को फ़ांसी हुई, जानें क्या आरोप लगे थे

इमेज स्रोत, BEHROUZ MEHRI/AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, जिस शख़्स को फ़ांसी दी गई है, उनका नाम सुल्तान अली शिरज़ादी है (सांकेतिक तस्वीर) ईरान में एक और शख़्स को आज सुबह फ़ांसी दी गई है. यह जानकारी ईरानी न्यायपालिका की आधिकारिक मीडिया संस्था मिज़ान न्यूज़ ने दी है.
जिस शख़्स को फ़ांसी दी गई है, उनका नाम सुल्तान अली शिरज़ादी है. उन पर पीपल्स मोजाहेदीन ऑर्गेनाइजेशन का सदस्य होने और इसराइल के लिए जासूसी करने का आरोप था.
ईरान की न्यायपालिका ने कहा, "सुल्तान शिरज़ादी को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने और सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला आने के के बाद फ़ांसी दी गई है."
बीबीसी फ़ारसी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में ईरान में फ़ांसी देने के मामले बढ़े हैं. ईरानी मानवाधिकार समूहों ने भी इस पर चिंता व्यक्त की है.
ईरानी मानवाधिकार समूहों की मानें तो हाल ही में दी गईं फ़ांसी की सज़ाएं सिर्फ़ 'जासूसी' के आरोपों तक सीमित नहीं हैं.
उनका दावा है कि उन लोगों को भी फ़ांसी हुई जिन्हें विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में सज़ा दी गई.
मानवाधिकार समूहों का कहना है, "ईरानी शासन डर का माहौल बनाने के लिए मौत की सज़ा सुना रहा है."
जबकि ईरानी अधिकारी कहते हैं कि ये सज़ाएं 'देश के क़ानूनों के तहत और सुरक्षा ख़तरों का मुक़ाबला करने' के लिए दी जा रही हैं.
अमेरिका में इसराइल और लेबनान के बीच आज फिर होगी बातचीत

इमेज स्रोत, Andrew Harnik/Getty Images
इमेज कैप्शन, पहली बातचीत 14 अप्रैल को हुई थी, जिसके बाद 10 दिन का अस्थायी युद्धविराम हुआ था अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में इसराइल और लेबनान के बीच आज यानी गुरुवार को दूसरे दौर की बातचीत होनी है.
अब होने वाली बातचीत में मौजूदा 10 दिन की युद्धविराम अवधि को बढ़ाने पर चर्चा होगी.
लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ़ औन ने कहा है, "राजदूत स्तर की बातचीत पूरी तरह से इसराइली हमलों को रोकने, लेबनानी इलाक़ों से इसराइली सेना की वापसी, क़ैदियों की रिहाई, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सेना की तैनाती और युद्ध में तबाह हुई जगहों के पुनर्निर्माण पर आधारित है."
दूसरी ओर, ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में दूसरे दौर की बातचीत नहीं हो सकी. अभी तक ईरान ने अमेरिका से समझौता करने पर सहमति व्यक्त नहीं की है.
पहले दौर की बातचीत में ईरान ने शर्त रखी थी कि युद्धविराम में लेबनान में लड़ाई रोकना भी शामिल होना चाहिए.
संबंधित कहानी: अमेरिका से जंग के बीच ईरान में कैसे ज़िंदगी बिता रहे हैं लोग
पाकिस्तान के इस क्रिकेटर पर लगा टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान ड्रग्स लेने का आरोप
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बूथ के पास बम धमाके की ख़बर

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान है पश्चिम बंगाल में वोटिंग शुरू होने के बाद अलग-अलग इलाक़ों से छिटपुट हिंसक घटनाओं की खबरें आ रही हैं.
मुर्शिदाबाद ज़िले की डोमकल सीट पर सीपीआई(एम) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच झगड़े में चार लोग घायल हुए. इसके कारण स्थानीय लोग बूथ नंबर 217 पर वोट डालने नहीं जा पाए.
बीबीसी बांग्ला के मुताबिक़, मुर्शिदाबाद पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद उन्होंने माइक से लोगों से वोट डालने की अपील की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया.
दूसरी ओर, मुर्शिदाबाद ज़िले की नाओदा विधानसभा सीट के शिवनगर में एक मतदान केंद्र के पास बम धमाके की खबर मिली.
तृणमूल कांग्रेस ने इसका आरोप हुमायूं कबीर की पार्टी पर लगाया है.
मालदा ज़िले के मोथाबाड़ी में ईवीएम ख़राब होने की वजह से सुबह क़रीब 8:30 बजे तक वोटिंग रुकी रही. बाद में जब प्रशासन मतदान केंद्र पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने उन पर देर से आने का आरोप लगाया और उनके ख़िलाफ़ विरोध भी किया.
चुनाव आयोग के मुताबिक़, समस्या हल होने के बाद वोटिंग फिर से शुरू हो गई है.
तमिलनाडु में 234 सीटों पर वोटिंग जारी, 9 बजे तक 17.69% मतदान हुआ

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई. सुबह 9 बजे तक 17.69% मतदान दर्ज किया गया है.
तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं. यहां कुल 5.73 करोड़ मतदाता हैं. मतदाताओं में 2.93 करोड़ महिलाएं, 2.83 करोड़ पुरुष और 7,728 थर्ड जेंडर के लोग शामिल हैं.
पीटीआई के मुताबिक़, 33,133 जगहों पर बने 75,064 मतदान केंद्रों में वोट डाले जा रहे हैं. चुनावी मैदान में कुल 4,023 उम्मीदवार उतरे हैं.
टीवीके के नेता विजय ने नीलंकरई में अपना वोट डाला. अभिनेता रजनीकांत ने चेन्नई के स्टेला मेरिस कॉलेज में मतदान किया.
अभिनेता अजित ने सुबह 7 बजे से पहले चेन्नई के तिरुवन्मियूर विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला.
नेता और अभिनेता कमल हासन ने चेन्नई के तेय्नाम्पेट में मतदान किया.
व्हाइट हाउस ने युद्धविराम की डेडलाइन को लेकर क्या कहा?

इमेज स्रोत, Alex Wong/Getty Images
इमेज कैप्शन, व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलाइन लेविट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम को आगे बढ़ा दिया. लेकिन डेडलाइन को लेकर उन्होंने कुछ स्पष्ट नहीं किया. अब व्हाइट हाउस ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.
व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से युद्ध ख़त्म करने के लिए प्रस्ताव देने की कोई समयसीमा तय नहीं की है.
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलाइन लेविट ने पत्रकारों से कहा, "राष्ट्रपति ने ईरान से प्रस्ताव पाने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है, जैसा कि आज कुछ रिपोर्टों में कहा गया. आख़िरकार समयसीमा तय करने का अधिकार कमांडर-इन-चीफ़ के पास है."
अमेरिका ईरान से बातचीत करना चाहता था, दूसरे दौर की वार्ता के लिए इस्लामाबाद में तैयारियां भी शुरू हो गई थीं. लेकिन ईरान ने बातचीत में शामिल होने के संकेत नहीं दिए.
इसके बाद ट्रंप ने युद्धविराम की सीमा बढ़ा दी और अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया.
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में कैसे ज़िंदगी बिता रहे हैं लोग
ईरान से तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना प्रमुख 'तुरंत प्रभाव' से छोड़ेंगे अपना पद, सरीन हबेशियन

इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, जॉन फ़ेलन मार्च 2025 में नौसेना प्रमुख बने थे, उन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 में नामित किया था (फ़ाइल फ़ोटो) अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के दौरान अमेरिकी नौसेना के प्रमुख जॉन फ़ेलन 'तत्काल प्रभाव' से अपना पद छोड़ रहे हैं.
पेंटागन प्रवक्ता सीन पर्नेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी. साथ ही कहा कि नौसेना के अंडरसेक्रेटरी हंग काओ अब कार्यवाहक सचिव होंगे.
फ़ेलन का नाम उन बड़े सैन्य अधिकारियों में जुड़ गया है, जिन्होंने हाल के महीनों में अपना पद छोड़ा है. कुछ हफ़्ते पहले ही अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आर्मी चीफ़ ऑफ़ स्टाफ रैंडी जॉर्ज से पद छोड़ने को कहा था.
दो अन्य आर्मी अधिकारी, जनरल डेविड हॉडने और मेजर जनरल विलियम ग्रीन को भी हाल ही में उनके पदों से हटाया गया है.
पेंटागन में आने के बाद से हेगसेथ ने दर्जन से ज़्यादा वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को हटाया है, जिनमें नौसेना संचालन प्रमुख और एयरफ़ोर्स के उप प्रमुख भी शामिल हैं.
फ़ेलन पहले कभी सेना में नहीं रहे थे, वो मार्च 2025 में नौसेना प्रमुख बने थे. उन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 में नामित किया था.
उनके पद पर आने वाले काओ अक्तूबर 2025 में अंडरसेक्रेटरी बने थे और वे नौसेना में 25 साल सर्विस कर चुके हैं.
एस्पिरिन से कैंसर का ख़तरा कम होता है, जानिए कैसे
पश्चिम बंगाल: पहले चरण की 152 सीटों पर वोटिंग शुरू, मैदान में इतने उम्मीदवार

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, आसनसोल में बूथ के बाहर कतार में लगीं महिला वोटर्स पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर आज यानी गुरुवार को वोटिंग है, जो सुबह 7 बजे से शुरू हो गई. इन सीटों के लिए कुल 1478 उम्मीदवार मैदान में हैं.
पहला चरण राज्य की कुल 294 सीटों में से आधी से ज़्यादा सीटों को कवर करता है. चुनाव आयोग के मुताबिक़ इस चरण में कुल मतदाताओं की संख्या 3.60 करोड़ से ज़्यादा है. इनमें क़रीब 1.85 करोड़ पुरुष, 1.75 करोड़ महिलाएं और 465 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं.
पीटीआई के मुताबिक़, राज्य में 2.5 लाख जवानों वाली केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 2,450 कंपनियां तैनात की गई हैं. 8,000 से ज़्यादा मतदान केंद्रों को बेहद संवेदनशील माना गया है.
पहला चरण राजनीतिक रूप से अहम है क्योंकि इसमें उत्तर बंगाल की सभी 54 सीटें आती हैं. यही इलाका 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की मज़बूती का कारण बना था और 2021 के विधानसभा चुनाव में भी वो टीएमसी को चुनौती दे पाई थी.
पहले फ़ेज़ की इन 152 सीटों में 2021 में बीजेपी ने 59 और टीएमसी ने 93 सीटें जीती थीं.
दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी.
ट्रंप ने महिला प्रदर्शनकारियों की फांसी 'रद्द' करने के लिए ईरान की सराहना की, ईरान क्या बोला

इमेज स्रोत, truthsocial/@realDonaldTrump
इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन महिलाओं की रिहाई की मांग की थी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जिन आठ ईरानी महिला प्रदर्शनकारियों को फ़ांसी दी जानी थी, अब उन्हें फ़ांसी नहीं दी जाएगी. हालांकि, ईरान ने साफ़ किया कि इन महिलाओं को फ़ांसी देने का कोई इरादा ही नहीं था.
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल प्लेटफ़ॉर्म पर लिखा,"बहुत अच्छी ख़बर आ रही है. मुझे बताया गया कि इन सभी आठ महिला प्रदर्शनकारियों को नहीं मारा जाएगा. चार को तो फ़ौरन रिहा कर दिया जाएगा और बाक़ी चार को एक महीने तक जेल में रहना होगा. मैं ईरान और उसके नेताओं की इस बात के लिए सराहना करता हूं कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति होने के नाते मेरी अपील मानकर इन महिलाओं की फांसी की सज़ा रद्द कर दी."
ट्रंप ने मंगलवार को ईरानी शासन से इन महिलाओं के बारे में पूछा था और लिखा था कि उनकी रिहाई 'हमारी बातचीत की अच्छी शुरुआत होगी.'
ऐसा तब हुआ जब ख़बरें आ रही थीं कि जनवरी में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में शामिल इन महिलाओं को ईरान में फांसी दी जाने वाली है.
बीबीसी अरबी के मुताबिक़, ईरानी न्यायपालिका से जुड़ी मिज़ान न्यूज़ एजेंसी ने बताया, "ट्रंप को झूठी ख़बरों ने गुमराह किया, जो विरोधी मीडिया चैनलों ने फैलाई थीं. कुछ महिलाएं पहले ही रिहा हो चुकी हैं और बाक़ी पर ऐसे आरोप हैं जिनमें मौत की सज़ा नहीं बनती."
युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान ने बारह से ज़्यादा लोगों को फ़ांसी दी है. इनमें से कुछ पर इसराइल के लिए जासूसी करने का आरोप था और कुछ इस साल की शुरुआत में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में शामिल थे.
ईरान के पास जितना संवर्धित यूरेनियम है क्या उससे परमाणु बम बन जाएगा?
ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका से बातचीत को लेकर अब क्या कहा?

इमेज स्रोत, Iranian Presidency / Handout/Anadolu via Getty Images
इमेज कैप्शन, अमेरिका दूसरे दौर की वार्ता चाहता है, लेकिन ईरान इसके लिए अभी राजी नहीं है ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने कहा है कि ईरान बातचीत का स्वागत करता है, लेकिन इसमें धमकियां रुकावट बन रही हैं.
मसूद पेज़ेश्कियान ने यह बात ऐसे समय में कही है, जब अमेरिका दूसरे दौर की वार्ता चाहता है.
ईरानी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "ईरान बातचीत और समझौते का स्वागत करता है और आगे भी करता रहेगा. वादों का तोड़ना, रोक लगाना और धमकियाँ बातचीत में सबसे बड़ी रुकावट हैं."
उन्होंने लिखा, "दुनिया आपकी (अमेरिका) कभी न खत्म होने वाली दोहरी बातें, दावे और कामों के बीच का फ़र्क देख रही है."
गौरतलब है कि इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत रद्द हो गई थी, क्योंकि ईरान ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई थी.
