टीएमसी सांसद जगदीप चंद्र बर्मा बसुनिया ने कहा, 'जब हमारे बड़े नेता सुरक्षित नहीं...'

इमेज स्रोत, ANI
तृणमूल कांग्रेस के सांसद जगदीश बर्मा बसुनिया ने आरोप लगाया है कि टीएमसी के बड़े नेता घर से बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं.
उन्होंने कहा, "दीदी, अभिषेक कौन घर से निकल पा रहा है. अभिषेक निकले तो उन पर अंडे फेंके गए. जो लोग घर से निकलते हैं उनका घेराव होता है."
"पब्लिक गंदे नारे लगाती है. इसलिए कौन आवाज़ उठाएगा. हमारे शीर्ष नेता को सुरक्षा नहीं है तो हमें कैसे सुरक्षा मिलेगी."
समाचार एजेंसी एएनआई से बाचतीत में उन्होंने टीएमसी को लेकर भी आरोप लगाया है, "हमने साल 2019 में आवाज़ उठाई थी और बड़ी बैठकों में अपनी बात रखी थी, लेकिन कोई सुनता नहीं हैं. अगर कोई ज़्यादा बोलेगा तो उसका पद काट दिया जाएगा. एक सांसद के तौर पर हमारे पास कोई आज़ादी नहीं है."
जगदीश बर्मा बसुनिया पश्चिम बंगाल की कूच बिहार लोकसभा सीट से सांसद हैं.
















