लाइव, सौरव दास बोले - ‘बिहार और असम सरकार ने प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर वापस लेने की गारंटी दी’

सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर 27 जुलाई की देर रात एक वीडियो जारी कर कर कहा कि पार्टी की प्रेस कॉन्फ़्रेंस के बाद सरकार के प्रतिनिधियों ने उनसे और उनके साथियों से मुलाक़ात की थी.

सारांश

वीडियो छोड़ें और जारी रखें
  • धर्मेंद्र प्रधान
  • तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, ये है मामला
  • पीएम मोदी
  • राहुल गांधी
  • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
  • जंतर मंतर पर देर रात पहुंचे लोगों ने मनाया जश्न
  • अखिलेश यादव

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. सौरव दास बोले - ‘बिहार और असम सरकार ने प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर वापस लेने की गारंटी दी’

    सौरव दास

    इमेज स्रोत, Sanchit Khanna/Hindustan Times via Getty Images

    कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा है कि बिहार और असम सरकार ने प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ दर्ज सभी एफ़आईआर वापस लेने की गारंटी दी है.

    सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर 27 जुलाई की देर रात एक वीडियो जारी कर कहा कि पार्टी की प्रेस कॉन्फ़्रेंस के बाद सरकार के प्रतिनिधियों ने उनसे और उनके साथियों से मुलाक़ात की थी.

    सौरव दास ने कहा, ''सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाक़ात दो-तीन घंटे तक चली. उन्होंने बिहार और असम सरकार के नोटिफ़िकेशन की कॉपी शेयर की, जिसमें प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ दर्ज सभी एफ़आईआर वापस लेने की गारंटी दी गई थी.''

    ''इसमें ये कभी कहा गया है कि भविष्य में उनके ख़िलाफ़ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा. साथ ही हिरासत में लिए गए और गिरफ़्तार सभी लोगों को छोड़ने की बात की गई है.''

    ''उन्होंने फिर से भरोसा दिलाया है कि केंद्र सरकार और बीजेपी और एनडीए शासित दूसरे राज्यों की ओर से गारंटी संबंधी नोटिफ़िकेशन कल तक जारी कर दिए जाएंगे. उम्मीद है कि वही भाषा इस्तेमाल की जाएगी, जिस पर सहमति बनी थी.''

    ''किसी भी प्रदर्शनकारी को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा. हम सब इस लड़ाई में साथ हैं.''

  2. ट्रंप का दावा- ईरान से युद्ध जल्दी ख़त्म होने की संभावना, ईरान ने क्या कहा, जारोस्लाव लुकीव

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ उनके देश की 'काफ़ी दोस्ताना बातचीत' चल रही है

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ जारी तनाव को लेकर ‘काफी दोस्ताना बातचीत’ चल रही है.

    लगातार तीसरे दिन भी दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कोई हमला नहीं किया.

    एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने सोमवार को कहा, "मुझे लगता है कि इस युद्ध को खत्म करने की अच्छी संभावना है."

    हालांकि उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर यह बातचीत नाकाम रही, तो अमेरिका फिर वही कार्रवाई शुरू करेगा जो संघर्ष विराम से पहले कर रहा था.

    उधर, ईरान ने इस बात से इनकार किया है कि अमेरिका के साथ उसकी कोई सीधी बातचीत हो रही है.

    ट्रंप ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को ईरान पर अमेरिकी हमले इसलिए रोक दिए, क्योंकि दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर रहे देशों ने बातचीत का एक और मौका देने का अनुरोध किया था.

    ईरान ने भी अपने हमले फिलहाल रोक दिए हैं.

    यह ठहराव लगभग दो सप्ताह तक रोज़ाना चले अमेरिकी हमलों और उन पर ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद आया है.

    इन हमलों ने जून में हुए संघर्ष विराम को लगभग पूरी तरह बेअसर कर दिया था.

    उस समय अमेरिकी सेना ने कहा था कि उसके हमलों का मकसद होर्मुज़ स्ट्रेट से गुजरने वाले कॉमर्शियल जहाजों के लिए ख़तरा पैदा करने की ईरान की क्षमता को कमजोर करना था.

  3. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

    योगेंद्र यादव का इंटरव्यू: 'सोनम वांगचुक को अनशन तोड़ने के लिए मंत्री के हाथ से गिलास लेने की क्या ज़रूरत थी'

    फ़ैटी लिवर के बारे में कैसे पता चलता है और इससे बचने के लिए क्या जानना है ज़रूरी