'सह-पायलट ने जान-बूझकर बढ़ाई थी रफ़्तार'

ल्यूबिट्ज़

इमेज स्रोत, AFP

प्रकाशित

पिछले हफ़्ते फ्रांस की एल्प्स पहाड़ी में गिरे जर्मनविंग्स विमान के दूसरे ब्लैक बॉक्स की जांच से इस बात के संकेत मिले हैं कि को-पायलट आंद्रियास ल्यूबिट्ज़ ने जानबूझकर इस हादसे को अंजाम दिया.

ये जानकारी जाँचकर्ताओं ने साझा की है. जांचकर्ताओं ने बताया कि जब विमान नीचे आ रहा था तो ल्यूबिट्ज़ ने उसकी रफ़्तार बढ़ा दी.

विमान का ये दूसरा फ़्लाइट रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स) गुरुवार को मिला.

24 मार्च को हुए इस हादसे में विमान में सवार सभी 150 लोगों की मौत हो गई थी. विमान बार्सिलोना से डूसलडॉर्फ़ जा रहा था.

ख़ुदकुशी पर अध्ययन

जर्मनविंग्स

इमेज स्रोत, AFP

जर्मनी में अभियोजन पक्ष ने पता लगाया है कि को-पायलट ने ख़ुदकुशी करने के तरीक़ों का अध्ययन किया था और हादसे के एक सप्ताह पहले इंटरनेट पर कॉकपिट दरवाज़े की सुरक्षा पर पड़ताल भी की थी.

जाँच एजेंसी ने एक बयान में कहा है, "दूसरे ब्लैक बॉक्स से पता चला है कि ल्यूबिट्ज़ ने ऑटोमेटिक पायलट मोड का इस्तेमाल कर विमान को उतराने की प्रक्रिया शुरु की."

उसके बाद वो विमान को नीचे लाता गया और उसकी रफ़्तार लगातार बढ़ाता गया.

जांचकर्ताओं ने पहले जांच कर पता लगाया था कि ल्यूबिट्ज़ ने विमान के मुख्य पायलट को कॉकपिट के बाहर लॉक कर दिया था.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)