माचिस लेकर विमान में चढ़ते हैं मंत्री जी

इमेज स्रोत, Getty Images
भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने कहा है कि वो विमान यात्रा में माचिस साथ लेकर चलते हैं क्योंकि मंत्री होने की वजह से उनकी तलाशी नहीं होती है.
माचिस और लाइटर उन चीज़ों में शामिल है जिन्हें विमान यात्रा में साथ ले जाने पर मनाही है.
विमान यात्रा की सुरक्षा के लिए प्रतिबंधित वस्तुओं की एक लिस्ट मौजूद है.
मंगलवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उड्डन मंत्री ने कहा कि मंत्री बनने के पहले एयरपोर्ट पर उनके माचिस और लाइटर ज़ब्त हो जाते थे.
'तलाशी बंद .. माचिस साथ ...'
लेकिन मंत्री बनने के बाद ‘मेरी तलाशी बंद हो गई है’ और ‘मेरी माचिस मेरे साथ आती है. ‘

इमेज स्रोत, Getty
जब उनसे पूछा गया कि क्या विमान में माचिस ले जाने दिया जाना चाहिए तो राजू ने कहा, “मुझे नहीं मालूम. मेरे जेब में माचिस होती है. अभी भी, यहां पर, ये मेरे पास है. ये बात ढँकी छुपी नहीं है.”
उन्होंने कहा कि मुझे मालूम है कि आप रिपोर्टर लोग इसका मुद्दा बनाएंगे लेकिन मेरी नज़र में अभी तक एक भी ऐसा वाक़या नहीं आया है जिसमें माचिस किसी ख़तरे का कारण बनी हो.
हालांकि उन्होंने कहा कि सुरक्षा सुविधा पैदा करने के लिए होनी चाहिए बाधा उत्पन्न करने के लिए नहीं.
राजू एनडीए के सहयोगी दल तेलुगू देसम पार्टी के सांसद हैं.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>






























