इराक़ में फंसे भारतीयों पर खाड़ी देशों से 'मदद'

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की इराक मुद्दे पर बैठक

इमेज स्रोत, MEA

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों और खाड़ी के देशों में बहाल भारतीय राजदूतों और दिल्ली में मौजूद खाड़ी देशों के प्रतिनिधियों से मिलकर लड़ाई से जुझ रहे इराक़ में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षा मुहैया करवाने और वहां से निकालने को लेकर चर्चा की.

इराक़ में कुछ दिनों पहले 39 भारतीयों को अग़वा कर लिया गया था. वहां तक़रीबन 10,000 भारतीय नागरिक मौजूद हैं.

बैठक के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैय्यद अकबरुद्दीन ने संवाददाताओं को बताया कि इन मुल्कों ने भारत को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है.

सैय्यद अकबरुद्दीन ने कहा कि भारत वहां फंसे अपने नागिरकों को हर सुविधा मुहैया करवाने की कोशिश कर रहा है.

<link type="page"><caption> इराकी सेना ने तिकरित पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2014/06/140628_iraq_claim_tikrit_recaptured_dil.shtml" platform="highweb"/></link>

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि तीन जगहों - नजफ़, कर्बला और बसरा में भारतीय कैम्प कार्यालय खोले गए हैं. इसके अलावा बग़दाद में मोबाइल यूनिट भी लांच की गई है.

इसके लिए अधिकारियों का एक दस्ता खासतौर पर वहां भेजा गया है.

उनके अनुसार फंसे नागरिकों को दस्तावेजी और निःशुल्क हवाई यात्रा की मदद दी जाएगी.

अकबरूद्दीन का कहना था कि भारतीय अधिकारी ज़रूरत पड़ने पर शहरी जिस कंपनी में काम कर रहे हैं वहां भी जाएंगे, उनके पासपोर्ट से संबंधित दस्तावेज़ दुरूस्त करवाएंगे, कंपनी के साथ अगर कोई दिक्कत हो तो उसे दूर करने की कोशिश करेंगे और उनकी भारत वापसी की टिकट का इंतज़ाम भी करेंगे.

'भारतीय नर्सें सुरक्षित'

भारतीय नर्स

इमेज स्रोत, AFP

प्रवक्ता ने कहा कि इन्हें कामर्शियल फ्लाइट से वापस भारत लाया जाएगा.

उन्होंने एक बार फिर तिकरित में फंसी 46 भारतीय नर्सों के सुरक्षित होने की बात कही और इस बात का खंडन किया कि उनके अस्पताल में बमबारी हुई है.

<link type="page"><caption> अपनी ज़िम्मेदारी पर इराक़ लौटीं चार भारतीय नर्सें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/06/140627_indian_nurse_returned_iraq_sr.shtml" platform="highweb"/></link>

अकबरुद्दीन ने कहा कि अभी कुछ घंटे पहले ही उन नर्सों से बातचीत हुई है और वो सुरक्षित हैं.

उन्होंन कहा कि वहां सरकारी फौज़ें शहर पर पुनः कब्ज़े की कोशिश कर रही हैं, इसलिए आस-पास भारी बमबारी हो रही है और धमाकों से नर्सें काफ़ी डर गई हैं.

मंत्रालय ने इन कैंप कार्यालयों के नंबर भी जारी किए हैं.

हैल्पलाइन का नंबर:

बग़दाद में स्थापित मोबाइल यूनिट- 009647704444899/009647704843247

नजफ़ - 009647716511190 (अबू मैथन जॉर्ज)

009647716511181 (श्रीनिवास राव)

009647716511179 (राकेश सिंह)

ईमेल - [email protected].

कर्बला - 009647716511180 (अनिल सप्रा)

009647716511176 (जीवन सिंह)

ईमेल - [email protected] and

बसरा - 009647716511182 (नरसिम्हा मुर्ति कप्पा)

009647716511178 (आसिफ शाह अहमद)

ईमेल - [email protected]

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>