मालेगांव धमाकों के क़रीब 20 साल, अब तक नहीं मिले इन सवालों के जवाब

मालेगांव धमाकों के क़रीब 20 साल, अब तक नहीं मिले इन सवालों के जवाब

बॉम्बे हाई कोर्ट ने 22 अप्रैल को 2006 के मालेगांव धमाकों के मामले में अभियुक्त चार लोगों को डिस्चार्ज कर दिया है.

इन धमाकों में 31 लोगों की मौत हुई थी और 300 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे.

इसके साथ ही इस मामले में अब कोई भी अभियुक्त मुक़दमे का सामना नहीं कर रहा है. महाराष्ट्र के मालेगांव के लोगों ने कोर्ट के फ़ैसले पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की है.

इन धमाकों के क़रीब 20 साल बाद भी यहां के लोगों को न तो न्याय मिल पाया है और न ही अपने सवालों के जवाब मिल सके हैं.

रिपोर्ट: जान्हवी मूले

शूट: शाहिद शेख़

एडिट: शरद बढे

(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)