रेहान वाड्रा प्रदर्शनी से प्रोटेस्ट की तस्वीरें हटाए जाने पर क्या बोले?

वीडियो कैप्शन, Raihan Vadra Exhibition से Protest की तस्वीरें हटाए जाने पर क्या बोले?
रेहान वाड्रा प्रदर्शनी से प्रोटेस्ट की तस्वीरें हटाए जाने पर क्या बोले?
प्रकाशित

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा चर्चा में हैं.

उन्होंने बताया है कि दिल्ली के बीकानेर हाउस में उनका फ़ोटो एग्ज़ीबिशन चल रहा है. हालांकि, रेहान का आरोप है कि बीकानेर हाउस ने फ़ोटो एग्ज़ीबिशन से हाल ही में हुए प्रोटेस्ट की तस्वीरें हटवा दी हैं.

रेहान वाड्रा ने कहा, "उन्होंने कल मुझे बताया कि 70 फ़ोटोज़ उनकी पॉलिसी के ख़िलाफ़ हैं. उनमें पॉलिटिकल कंटेंट ज़्यादा है."

इस मामले पर बीकानेर हाउस की प्रतिक्रिया भी आई है. बयान में कहा गया है कि रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी 'नो आइडिया इज़ फ़ाइनल' में प्रदर्शित कुछ तस्वीरें बीकानेर हाउस मैनेजमेंट सोसायटी की नीति के अनुरूप नहीं पाई गईं. इसलिए उन्हें हटाने का अनुरोध किया गया. जो तस्वीरें सोसायटी की नीति के अनुरूप थीं, उन तस्वीरों का प्रदर्शन जारी रखा गया.

वीडियो: शुभ राणा

एडिटिंग: सदफ़ ख़ान

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)