ईरान के एक घर में शादी के जश्न के बीच अमेरिकी मिसाइल गिरी
अमेरिकी सेना ने मंगलवार 1 सितंबर को ईरान पर फिर से हमले शुरू किए हैं. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसकी जानकारी दी.
इसके जवाब में ईरान ने इराक़ और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए. स्थानीय सरकारी मीडिया और जॉर्डन की सेना ने इसकी जानकारी दी.
ईरान के स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि अमेरिका की मिसाइल एक घर पर भी गिरी, जहां शादी समारोह का आयोजन हो रहा था.
इसमें पांच लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं. ईरानी मीडिया ने इसका वीडियो जारी किया है, जिसमें मिनाब हॉस्पिटल में बच्चों समेत सभी घायलों का इलाज हो रहा है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



