यूक्रेन की इन लड़कियों ने पिता की क़ब्र पर जाकर मनाई ग्रेजुएशन सेरेमनी

वीडियो कैप्शन, यूक्रेन की इन लड़कियों ने पिता की कब्र पर जाकर मनाई ग्रेजुएशन सेरेमनी
यूक्रेन की इन लड़कियों ने पिता की क़ब्र पर जाकर मनाई ग्रेजुएशन सेरेमनी
प्रकाशित

हाथ में गुलाब लिए अपने पिता की क़ब्र के पास खड़ी ये अनास्तासिया स्टारोदुब हैं. उन्होंने हाल ही में स्कूल की पढ़ाई पूरी की है. अनास्तासिया अपने पिता को अपनी ग्रेजुएशन ड्रेस दिखाने उनकी क़ब्र पर गई थीं. उनके पिता की तीन साल पहले यूक्रेन युद्ध में मौत हो गई थी.

अनास्तासिया दाशचुक ने भी हाल ही में ग्रेजुएशन पूरी की है. वह अपने पिता की याद में वाल्ट्ज़ डांस करती नज़र आईं. उनके पिता की 2022 में युद्ध के दौरान मौत हो गई थी.

ये दोनों लड़कियां चाहती थीं कि उनके पिता उनके इस ख़ास दिन का हिस्सा बनें.

वहीं, यूक्रेन में ग्रेजुएशन सीज़न के दौरान खुशी के कुछ पल भी देखने को मिले. ग्रेजुएट साशा अपने पिता से गले मिलती नज़र आईं, जिन्हें उन्होंने पूरे एक साल से नहीं देखा था.

परिवार ने उन्हें नहीं बताया था कि उनके पिता समारोह में आने वाले हैं, ताकि उन्हें सरप्राइज़ दिया जा सके. उनके पिता अचानक ग्रेजुएशन समारोह में पहुंचे और साशा भावुक हो गईं.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)