ईरान के साथ ट्रंप ने सीज़फ़ायर को आगे बढ़ाया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम को और बढ़ा दिया है. हालांकि, उन्होंने कहा है कि ईरान के बंदरगाहों पर नाकाबंदी अभी भी जारी रहेगी.
इसकी जानकारी ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर दी.
उन्होंने लिखा, "जैसी उम्मीद थी, ईरान की सरकार अंदरूनी तौर पर बंटी हुई है. पाकिस्तान के फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने मांग की है कि ईरान पर हमला तब तक रोके रखें जब तक उनके नेता और प्रतिनिधि एक साझा प्रस्ताव लेकर नहीं आते."
"इसलिए मैंने हमारी सेना को आदेश दिया है कि नाकाबंदी जारी रखी जाए और बाकी मामलों में पूरी तरह तैयार रहें. युद्धविराम को तब तक बढ़ाया जाएगा जब तक उनका प्रस्ताव सामने नहीं आता और बातचीत पूरी नहीं होती, चाहे नतीजा कुछ भी हो."
इसी के साथ व्हाइट हाउस ने भी अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की पाकिस्तान यात्रा रद्द होने की पुष्टि की है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



