BBC News, हिंदी - होम पेज
प्रमुख समाचार
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ में 19 लोगों की मौत, चश्मदीदों ने बताया 91 साल में पहली बार ऐसा हादसा
कोलकाता के चोरबागान में पहली बार दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी भगदड़ हुई है. इस हादसे पर पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई लोगों ने दुख जताया है.
हूती विद्रोहियों के ख़िलाफ़ सऊदी अरब की मदद के लिए क्या अब जंग में उतरेगा तुर्की
रियाद पर बढ़ते हमलों के बीच तुर्की इस बात पर विचार कर रहा है कि मक्का संयुक्त रक्षा समझौते के तहत सऊदी अरब की मदद के लिए उसके पास क्या विकल्प हैं.
लाइव, कॉकरोच जनता पार्टी की चेतावनी- आज सौरव दास और आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो...
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने कहा है कि सौरव दास और आशुतोष रांका को रविवार को रिहा नहीं किया जाता है, तो उन्हें हिरासत में रखने वाले अधिकारियों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी.
नोएडा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर उठे सवाल
रहस्यमय परिस्थितियों में घर के सभी सदस्यों की मृत्यु को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं हालांकि पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा.
बेंगलुरूः नेशनल लॉ स्कूल, जहां पहले हुआ था विवाद, सीजेआई सूर्यकांत ने उसके दीक्षांत समारोह में क्या कहा
एनएलएसआईयू ने 12 सितंबर को होने वाले 34वें दीक्षांत को समारोह रद्द कर दिया था, लेकिन शनिवार को यह कार्यक्रम हुआ जिसमें सीजेआई सूर्यकांत शामिल हुए.
अभिजीत दीपके की हिरासत, हंगामा और रिहाई, शनिवार को क्या हुआ
सीजेपी फ़ाउंडर अभिजीत दीपके को शनिवार को रिहा कर दिया गया. उन्हें शुक्रवार को तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में लिया गया था.
रोज़ घर पहुंच रहे 'आईफ़ोन, फ़्रिज और टीवी' जैसे 40 पार्सल, फिर भी इन्फ़्लुएंसर को क्यों जाना पड़ा विदेश?
ये कहानी एक ऐसे सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर की है जिन्होंने अपने घर का पता और मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिए. इसके बाद से उनके घर इतने पार्सल आ रहे हैं कि उन्हें अपना घर छोड़ा पड़ा है.
गुजरात में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बसे इस 'मिनी पंजाब' को जानिए
भारत-पाकिस्तान सीमा के पास उत्तर कच्छ में बसा नरा गांव लखपत तालुका में आता है. बड़ी संख्या में पंजाबी परिवार रहने की वजह से इसे 'पंजाबियों का गांव' और कच्छ का 'मिनी पंजाब' भी कहा जाता है.
टेस्ला की उड़ने वाली कार, क्या है ख़ासियत?
एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने अमेरिका के टेक्सस में अपनी कार रोडस्टर का डेमो दिया, इसमें कार को हवा में उड़कर कलाबाज़ी खाते और फिर लैंड करते हुए दिखाया गया है.
सारी ज़रूरी ख़बरें- एक ही ऐप में
बीबीसी विशेष
वीडियो, दिल्ली में अब हुआ प्रोटेस्ट पहले से कितना अलग, सरकार के रुख़ में क्या बदला? द लेंस, अवधि 43,22
एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर सीजेपी, कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन और वामपंथी छात्र संगठन सड़कों पर उतरे. इस दौरान बड़े पैमाने पर हिरासतें हुईं और कई पत्रकारों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया.
लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में भर्ती, हालत स्थिर
अस्पताल ने बताया कि लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर है और डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नज़र रख रहे हैं.
अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में क्यों? जानिए 8 बड़े सवाल और उनके जवाब
उत्तराखंड का अंकित भंडारी मर्डर केस एक बार चर्चा में हैं. आइए जानते हैं और कौन थीं अंकिता भंडारी और उनकी हत्या को लेकर बीजेपी नेता और अब सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम पर क्यों सवाल उठ रहे हैं.
अंकिता भंडारी मर्डर केस: पिता ने कहा- 'इंसाफ़ नहीं मिला तो पूरा उत्तराखंड सड़कों पर होगा'
अंकिता के माता-पिता ने दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने का विरोध कर रहे थे. दिल्ली पुलिस ने उन्हें और कई विपक्षी नेताओं को इंडिया गेट से हिरासत में लिया था.
मार्को रुबियो के भारत दौरे में दिल्ली न आने और जयशंकर के मुंबई जाकर मिलने पर क्यों उठ रहे हैं सवाल
विशेषज्ञों का कहना है कि भारत-अमेरिका संबंध अब अधिक लेन-देन आधारित और कॉर्पोरेट हितों से संचालित होते जा रहे हैं, जबकि वे राजनीतिक, रणनीतिक और सांस्कृतिक आधार कमज़ोर पड़ रहे हैं, जिन्होंने पहले इन संबंधों को मज़बूती दी थी.
ट्रंप के फ़ैसले से डेडलाइन के ठीक पहले भारत को बड़ी राहत, अमेरिका में बढ़ सकता है विरोध
शुक्रवार रात जारी एक कार्यकारी आदेश में ट्रंप ने कहा कि कुछ प्रतिबंधों को रोकना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है. ट्रंप ने सितंबर में प्रतिबंधों से जुड़े बिल पर हस्ताक्षर कर उसे क़ानून बनाया था.
लाइव टीवी देखने के लिए क्लिक करें
बीबीसी हिन्दी पर देखें देश-दुनिया की बड़ी ख़बरें और विश्लेषण
चुनाव आयोग पर उठते सवाल
दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में किया दावा, 'नेताओं को पिलाई चाय, प्रदर्शनकारियों को दिया ताज़ा खाना'
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं करने को लेकर दाखिल हुई अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कई सवालों के जवाब दिए हैं.
नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर, बताया अपना अनुभव
नेहा बोरा हिरासत से सुबह सुबह बाहर आ गई हैं लेकिन अभिजीत दीपके के ख़िलाफ़ बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है. उन्हें एसईएम कोर्ट में पेश किया जाएगा.
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति?
प्रशांत भूषण के ‘रिजीम चेंज’ यानी सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर बीजेपी और विपक्ष आमने-सामने हैं. बीजेपी ने इसे सरकार गिराने की साज़िश बताया, जबकि विपक्ष ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा कहा है.
नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ?
‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के आह्वान के बाद दिल्ली में दिनभर हलचल रही. अभिजीत दीपके और नेहा बोरा की हिरासत के बावजूद सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और सरकार के ख़िलाफ़ नारे लगाए. कुछ जगहों पर समर्थक और विरोधी गुट आमने-सामने भी आए.
जंतर-मंतर पर पुलिस की सख़्ती पर सरकार की चुप्पी क्यों?
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की सख़्ती के बावजूद सरकार का कोई बयान न देना चर्चा में है. आख़िर सरकार प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ पुलिस के बेहद कड़े रुख़ पर कुछ क्यों नहीं बोल रही है.
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के एलान के बाद दिल्ली पुलिस ने लिए कई फ़ैसले
सीजेपी के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को 13 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराकर प्रदर्शन करने के मामले में पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.
'पुलिस अपने ही मामले में जज कैसे हो सकती है', प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट में क्या बहस हुई?
दिल्ली में प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. वकीलों ने प्रदर्शनकारियों की पिटाई, महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के अधिकार का मुद्दा उठाया.
जंतर-मंतर नहीं अब ये हैं दिल्ली में प्रोटेस्ट करने की नई जगहें, स्थानीय लोग क्या बोले?
दिल्ली में अब जंतर-मंतर की जगह रामलीला मैदान, बुरारी मैदान और सीबीडी मैदान में प्रदर्शन होंगे. लेकिन कहीं दूरी और ट्रैफ़िक, तो कहीं महंगी बुकिंग और स्थानीय लोगों की चिंताएं नई चुनौती बन सकती हैं.
ध्रुव राठी बोले, 'मोदी चुनाव आयोग में सुधार की बात कहें तो मैं उनका भी समर्थन करूंगा'
ध्रुव राठी ने सीजेपी के प्रदर्शन, अपनी हिरासत और चुनाव आयोग में सुधार की ज़रूरत समेत कई मुद्दों पर बीबीसी से बात की. उन्होंने कहा कि वह पार्टी नहीं, मुद्दे के आधार पर समर्थन करते हैं और लोकतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए आवाज़ उठाना ज़रूरी है.
बीबीसी हिंदी अब व्हाट्सऐप चैनल पर
चर्चित रिपोर्टें
गर्भनिरोधक का प्रचार और यौन शिक्षा: रघुनाथ धोंडो कर्वे 'अश्लीलता' को यूं करते थे ख़ारिज
अश्लीलता किसी लेख, तस्वीर या दूसरी चीज़ की ख़ूबी नहीं होती. यह केवल उस व्यक्ति के मन में होती है, जो उस पर अश्लील होने का आरोप लगाता है. रघुनाथ धोंडो कर्वे की पत्रिका ‘समाजस्वास्थ्य’ में यह बात एक बॉक्स में लिखी होती थी. इसके नीचे पत्रिका का बाक़ी लेख होता था.
त्विषा शर्मा केस: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल पर क्यों लगाई रोक
त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट के एक अहम आदेश के बाद अब इस केस की सुनवाई का रास्ता बदल सकता है. अदालत ने ट्रायल पर रोक लगाते हुए उनके पति और सास की ज़मानत पर भी जल्द फ़ैसला करने को कहा है.
एक्टर इमरान ख़ान को मिला भारत छोड़ने का नोटिस, ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन में हुए थे शामिल
बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया था कि इमरान ख़ान अमेरिकी नागरिक हैं और उन्होंने फ़ॉरेनर्स एक्ट का उल्लंघन किया है. सोमैया ने इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई थी.
प्रेम वत्स : आठ डॉलर लेकर घर छोड़ने वाले शख़्स ने 52 हजार करोड़ में कैसे ख़रीदा आईडीबीआई बैंक
प्रेम वत्स वैल्यू इनवेस्टर के तौर पर जाने जाते हैं. अपनी निवेश रणनीतियों की वजह से वो कनाडा के वॉरेन बफेट के तौर पर जाने जाते हैं.
जेलर 2: रजनीकांत का जादू 50 साल से कैसे कायम है?
रज़नीकांत की नई फ़िल्म जेलर-2 रिलीज़ हुई है. आख़िर रजनीकांत फ़िल्मों में इतना बड़ा ब्रैंड कैसे बन गए?
'गांव में गफ़ूरन बुआ का जनाज़ा रखा था, हमने रामलीला टाल दी'
बिजनौर के एक गांव में गफ़ूरन बुआ के इंतकाल पर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की ऐसी मिसाल सामने आई, जिसने सबका ध्यान खींचा. आखिर उनके जाने पर गांव ने ऐसा क्या किया, जिसकी चर्चा अब दूर तक हो रही है?
मल्टीमीडिया
वीडियो, रोटी या चावल, वज़न कम करने के लिए क्या असरदार? फ़िट ज़िंदगी, अवधि 39,31
क्या हम अपना पसंदीदा खाते हुए भी फ़ैट लॉस कर सकते हैं? और अगर हम डाइट और एक्सरसाइज़ कर रहे हैं, और नतीजे नहीं मिल रहे, तो ग़लती कहां हो रही है?
वीडियो, सीजेपी की 'तिरंगा रैली' से पहले ऐसा दिखा माहौल, अवधि 5,31
दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में 16 अक्टूबर को सीजेपी के तिरंगा फहराने के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने नई दिल्ली और आसपास के इलाक़ों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं.
वीडियो, एसआईआर के ख़िलाफ़ शुरुआती अर्ज़ी सुनने वाले जस्टिस धूलिया इस प्रक्रिया पर क्या बोले?- इंटरव्यू, अवधि 21,13
बीबीसी संवाददाता विनीत भल्ला ने जस्टिस धूलिया से एसआईआर से जुड़े क़ानूनी पहलुओं और इस प्रक्रिया को चुनौती देने वाली अर्ज़ियों पर सुप्रीम कोर्ट के रुख़ को लेकर बात की.
परविंदर सिंह झोटा कौन थे, जिनके मर्डर पर पंजाब में विपक्ष ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा?
मानसा में नशा-विरोधी गतिविधियों में सक्रिय रहे परविंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानिए, कौन थे झोटा और इस घटना के बाद पंजाब की राजनीति में क्यों छिड़ा घमासान.
वीडियो, जिन पत्रकारों को हिरासत में लिया गया था, उन्होंने क्या बताया?, अवधि 5,42
दिल्ली में हाल ही में हुए प्रदर्शनों को कवर करने आए कई पत्रकारों को हिरासत में लिया गया था, उनमें से कई पत्रकारों से बीबीसी न्यूज़ हिन्दी ने बात की.
वीडियो, सीजेपी प्रोटेस्ट, मोदी सरकार और पुलिस के रवैये पर बीबीसी से क्या बोले ध्रुव राठी?, अवधि 15,41
ध्रुव राठी ने प्रोटेस्ट के दिन के बारे में और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग समेत कई मुद्दों पर बीबीसी की सर्वप्रिया सांगवान से बात की है.
बीबीसी दुनिया देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
देखिए सोमवार से शुक्रवार हर रात 10 बजे से BBC News Hindi के होम पेज पर.
पॉडकास्ट
मोदी के सामने क्या उनके करियर की सबसे बड़ी चुनौती है?
भारत का युवा लगातार प्रोटेस्ट पर उतर रहा है और अलग-अलग संस्थाओं से उसका भरोसा उठ रहा है.
एक दूसरे से क्या चाहते हैं चीन और अमेरिका? - दुनिया जहान
सालों बाद शी जिनपिंग ने अमेरिका का दौरा किया, ट्रंप ने भी उनका शानदार स्वागत किया, लेकिन इस दौरे से किसे क्या हासिल हुआ?
दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर
देश दुनिया की बड़ी ख़बरें
दिन भर: आवाज़ वही, अंदाज़ नया देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
सोमवार से शुक्रवार शाम 7.30 बजे बीबीसी हिंदी के YouTube चैनल पर








































































