लाइव, गुवाहाटी के होटल में गोलीबारी, महिला समेत पांच की मौत, कई घायल

पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब 9 बजे जीएस रोड पर बोरा सर्विस के सामने स्थित होटल बिलास इन में हुई.

सारांश

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. गुवाहाटी के होटल में गोलीबारी, महिला समेत पांच की मौत

    असम
    इमेज कैप्शन, पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत गोलीबारी की घटना के बारे में बताते हुए

    सोमवार रात गुवाहाटी के एक होटल में मालिक और लीज़ पर होटल चलाने वाले व्यक्ति के बीच विवाद में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

    पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब 9 बजे जीएस रोड पर बोरा सर्विस के सामने स्थित होटल बिलास इन में हुई. यह जगह असम पुलिस मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई को पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने बताया, "छह लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से पांच की मौत हो गई. एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है."

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ वारदात के बाद एक शख़्स को गिरफ़्तार किया गया है. पुलिस कमिश्नर के मुताबिक़ 32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल से हत्याकांड को अंजाम दिया गया है.

    पुलिस ने वारदात में शामिल हथियार बरामद कर लिया है.

  2. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहांक्लिक करें

    एसआईआर पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब: 'फ़ैसले ज्ञानेश कुमार ने अकेले नहीं लिए'

    साइक्लोन "अर्नब" की वजह से आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलेज बंद, और कहां-कहां असर?

    बिन्यामिन नेतन्याहू के सातवीं बार इसराइल का प्रधानमंत्री बनने में ये हैं चुनौतियां

    रश्मिका मंदाना ने अपने पति के बारे में क्या कहा जिसकी हो रही है चर्चा?