लाइव, नीट यूजी 2026 री एग्ज़ाम के रिजल्ट जारी, लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 री एग्ज़ाम के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं.

सारांश

लाइव कवरेज

सौरभ यादव

  1. नीट यूजी 2026 री एग्ज़ाम के रिजल्ट जारी, लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर

    नीट यूजी 2026

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, नीट यूजी 2026 री एग्ज़ाम के रिजल्ट में 11.21 लाख स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 री एग्ज़ाम के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल गुप्ता ने संयुक्त रूप से इस परीक्षा में टॉप किया है.

    पीटीआई से बात करते हुए आर्यन गुप्ता ने कहा, "मैंने पहली रैंक हासिल की है. मैंने 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं. मैंने बहुत मेहनत की है, मुझे नींद नहीं आती थी. मुझे लगता है कि मैं जितना कर सकता था मैंने उतना किया. मुझे यह सपने जैसा लग रहा है. हर कोई बहुत खुश है. मेरा परिवार और मेरे टीचर सभी खुश हैं."

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नीट यूजी 2026 में इस बार 11.21 लाख बच्चों ने सफलता हासिल की है. सफलता हासिल करने वाले स्टूडेंट्स में 58 प्रतिशत महिलाएं है.

    वहीं 19 स्टूडेंट्स ने 720 में से 700 से अधिक अंक हासिल किए हैं.

    इससे पहले नीट यूजी 2026 की परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी. जिसके बाद यह परीक्षा दोबारा कराई गई थी.

    BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें.

    BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह.

    कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

  2. इंग्लैंड ने भारत को दूसरे वनडे में चार विकेट से हराया

    भारत-इंग्लैंड वनडे मैच

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, जो रूट ने नाबाद 99 रन की पारी खेली है

    कॉर्डिफ़ में इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हरा दिया है. तीन मैचों की सिरीज़ अब 1-1 से बराबर हो गई है. पहला वनडे भारत ने जीता था.

    टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड ने पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया था. पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम 44 ओवरों में 233 रन बनाकर ऑल आउट हो गई है.

    भारत की ओर से विराट कोहली ने 65 और श्रेयस अय्यर ने 66 रन की पारी खेली.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 45वें ओवर में जीत हासिल कर ली. इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने सबसे ज्यादा नाबाद 99 रन की पारी खेली.

    भारत की ओर जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए वहीं इंग्लैंड के लिए जोफ़्रा आर्चर और गस एटिंकसन ने तीन-तीन विकेट लिए.

    BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें.

    BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह.

    कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

  3. अमेरिका ने ईरान पर किए ताज़ा हमले, पुलों और न्यूक्लियर प्लांट को बनाया निशाना

    अमेरिका-ईरान

    इमेज स्रोत, Reuters

    अमेरिकी सेना ने बताया है कि उसने लगातार छठी रात ईरान पर हमले किए हैं. होर्मज़ु स्ट्रेट पर नियंत्रण को लेकर दोनों देशों के बीच संघर्ष बना हुआ है.

    यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा कि इन हमलों का मकसद "ईरान की सैन्य क्षमताओं को और कम करना" था. इसके साथ ही, कमांड ने बताया कि स्ट्रेट की नाकेबंदी के तहत उसने एक जहाज़ पर नियंत्रण किया है.

    ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि अमेरिकी मिसाइलें होर्मुज़ स्ट्रेट के पास स्थित क़ेशम द्वीप के करीब गिरी हैं. इसके साथ ही न्यूक्लियर प्लांट वाली जगह बंदर अब्बास और बुशहर में गिरी हैं.

    यह भी कहा गया कि होर्मोज़गन प्रांत में दो पुलों पर हमले हुए हैं. बीबीसी ने होर्मोज़गन प्रांत में बंदर अब्बास के पश्चिम में स्थित एक पुल पर हुए हमले की पुष्टि की है.

    इस हफ़्ते, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर ईरान बातचीत के लिए वापस नहीं आया, तो वे ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों पर हमला करेंगे.

    BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें.

    BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह.

    कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

  4. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सौरभ यादव अब से दोपहर दो बजे तक अहम ख़बरें आप तक पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    इस समय बीबीसी हिंदी के पन्ने पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें आप नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.

    • गुजरात के गिर में इंसानों और शेर के बीच संघर्ष क्यों बढ़ गया है
    • छत्तीसगढ़: ई20 पेट्रोल से कार ख़राब होने का दावा, मारुति ने नई गाड़ी देने के आदेश को चुनौती देने की बात कही
    • सोनम वांगचुक का अनशन: 20 जुलाई को संसद मार्च से पहले तेज़ हुई हलचल, कांग्रेस और केजरीवाल भी बोले
    • अमेरिकी मिसाइलों का निशाना बना ईरान का पुल, जो चीन और रूस के लिए भी है अहम