लाइव , भारत-न्यूज़ीलैंड पहला टेस्ट: गिल ने चुनी गेंदबाज़ी, तेज़ गेंदबाज़ों ने झटके चार विकेट

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिज़र्व मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय गेंदबाज़ों ने अच्छी शुरुआत की है

लाइव कवरेज

अभिषेक प्रताप सिंह

  1. भारत-न्यूज़ीलैंड पहला टेस्ट: गिल ने चुनी गेंदबाज़ी, तेज़ गेंदबाज़ों ने झटके चार विकेट

    जसप्रीत बुमराह ने वेलिंगटन टेस्ट के पहले सत्र में दो विकेट लिए
    इमेज कैप्शन, जसप्रीत बुमराह ने वेलिंगटन टेस्ट के पहले सत्र में दो विकेट लिए

    भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिज़र्व मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय गेंदबाज़ों ने अच्छी शुरुआत की है.

    क्रिकइंफ़ो से मिली जानकारी के मुताबिक, पहले दिन लंच तक न्यूज़ीलैंड ने 26 ओवर में चार विकेट खोकर 66 रन बनाए हैं.

    भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. पहले सत्र में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों ने न्यूज़ीलैंड के शीर्ष चार बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेज दिया.

    जसप्रीत बुमराह ने सात ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए. आकाश दीप और अंशुल कंबोज को एक-एक विकेट मिला.

  2. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अभिषेक प्रताप सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

    धोनी के आईपीएल से रिटायरमेंट पर क्या बोले पाकिस्तानी और दूसरे विदेशी क्रिकेटर

    साइक्लोन 'अक्वान': कब तट से टकराएगा, किन-किन राज्यों में किस-किस दिन होगी बारिश?