एंपायर स्टेट बिल्डिंग पर जानवरों की तस्वीरें !

एंपायर स्टेट बिल्डिंग पर उभरी पशु पक्षियों की तस्वीरें
प्रकाशित

अमरीका के न्यूयार्क शहर की अंपायर स्टेट बिल्डिंग शनिवार की रात कई तरह के पशु पक्षियों की तस्वीरों से जगमगा उठी.

ओशनिक प्रीजरवेशन सोसाइटी की डॉक्यूमेंट्री ‘रेसिंग एक्सटिंक्शन’ से प्रेरित होकर एक बहुत बड़े प्रोजेक्टर पर इन जानवरों को दिखाया गया.

230 फ़ीट ऊंची इस इमारत के बाहरी हिस्से पर जिन जानवरों की रंगीन तस्वीरें दिखाई जा रही थीं, उनमें सिंह, बाघ, बंदर और डॉल्फ़िन तक शामिल थे.

इसका मक़सद इन पशु पक्षियों के प्रति लोगों को जागरूक करना था. देखिए कुछ तस्वीरें.

एंंपायर स्टेट बिल्डिंग जगमगा उठा जानवरों की तस्वीरों से

डॉल्फ़िन की घटती तादाद पर चिंता जताने के लिए उसकी तस्वीर दिखाई गई.

एंपायर स्टेट बिल्डिंग पर उभरी पशुओं की तस्वीरें

बंदर की एक ख़ास प्रजाति की अोर ध्यान कुछ इस तरह खींचा गया.

एंपायर स्टेट पर पशुओं की तस्वीरें

सिंह सेसिल को भी याद किया गया. बीते दिनों उसकी मौत पर विवाद हुआ था.

एंपायर स्टेट बिल्डिंग पर पशु पक्षी की तस्वीरें

बाज़ की इस चौंकाने वाली तस्वीर ने संभवत: लोगों का ध्यान ज़रूर खींचा होगा.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>