अब चमड़े के बैग पर भड़के 'गौरक्षक'

इमेज स्रोत, AP
मुंबई में कथित 'गौरक्षकों' ने चमड़े के बैग के कारण एक शख़्स के साथ बदसलूकी की है.
<link type="page"><caption> 'टाइम्स ऑफ़ इंडिया'</caption><url href="http://timesofindia.indiatimes.com/city/mumbai/Gau-rakshaks-bully-Mumbai-executive-with-a-leather-bag/articleshow/53791209.cms" platform="highweb"/></link> की ख़बर के मुताबिक़ शुक्रवार को मुंबई के अंधेरी इलाक़े में कथित गौरक्षकों ने ऑटो रिक्शा से जा रहे बरुन कश्यप के साथ बदसलूकी की.
बरुन के पास चमड़े का एक बैग था. इसी को लेकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया. बरुन एक प्रोडक्शन हाउस में क्रिएटिव डायरेक्टर हैं. अख़बार के मुताबिक़ उन्होंने पूरी घटना एक फेसबुक पोस्ट के ज़रिए बताई है.
अख़बार के मुताबिक़ बरुन की पोस्ट पर सैंकड़ों लोगों ने प्रतिक्रिया दी है.

इमेज स्रोत, PTI
<link type="page"><caption> </caption><url href="http://epaper.indianexpress.com/912364/Indian-Express/21-August,-2016#page/1/2" platform="highweb"/></link>वहीं अंग्रेज़ी दैनिक <link type="page"><caption> 'इंडियन एक्सप्रेस'</caption><url href="http://epaper.indianexpress.com/912364/Indian-Express/21-August,-2016#page/1/2" platform="highweb"/></link> ने हरियाणा में एक अहम पद पर हुई नियुक्ति मेें हुई कथित बेईमानी की जानकारी दी है. बताया गया है कि इस पद के लिए विज्ञापन जारी होने के पहले ही नियुक्त होने वाले व्यक्ति का चयन हो गया था.
अख़बार के मुताबिक़ मार्च में हरियाणा के अतिरिक्त प्रधान सचिव ने आईटी विभाग को एक पत्र में जानकारी दी कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर धर्मपाल की नियुक्ति का आदेश दिया है.
लेकिन इस पद पर भर्ती की प्रक्रिया जून में शुरू हुई. जून में विज्ञापन निकालकर आईटी प्रोफेशनलों के आवेदन मांगे गए. अख़बार के मुताबिक़ बाद में मुख्यमंत्री की पसंद के मुताबिक़ धर्मपाल को चुन लिया गया.

इमेज स्रोत, AFP
<link type="page"><caption> 'द हिंदू'</caption><url href="http://www.thehindu.com/news/national/army-denies-raids-inside-myanmar/article9012408.ece" platform="highweb"/></link> की एक ख़बर के मुताबिक़ सेना ने इस बात से इनकार किया है कि उसने म्यामांर में किसी तरह के छापे की कार्रवाई की है.
असम राइफल्स और सेना ने शनिवार को उग्रवादी संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ़ नागालैंड के दावे को ग़लत बताया है. इस संगठन ने दावा किया था कि सेना ने म्यामांर में उसके चरमपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान चलाया था जिसमें सेना को नुक़सान उठाना पड़ा था. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोमवार को म्यामांर के दौरे पर जाने वाली हैं.
उर्जित पटेल रिज़र्व बैंक के अगले गवर्नर होंगे. यह <link type="page"><caption> 'द हिंदू'</caption><url href="http://www.thehindubusinessline.com/money-and-banking/urjit-patel-appointed-as-next-rbi-governor/article9012142.ece" platform="highweb"/></link> की लीड ख़बरों में से है. दूसरे अख़बारों ने भी इसे पहले पन्ने पर प्रमुखता दी है. वो रघुराम राजन की जगह लेंगे. राजन का कार्यकाल चार सितंबर को ख़त्म हो रहा है.

<link type="page"><caption> 'हिंदुस्तान टाइम्स'</caption><url href="http://paper.hindustantimes.com/epaper/viewer.aspx" platform="highweb"/></link> की एक ख़बर के मुताबिक़ दिल्ली में पुलिस के जवान ने बाइक सवार लुटेरों को पकड़ने की कोशिश में जान गंवा दी.
कांस्टेबल का नाम आनंद सिंह है. अख़बार के मुताबिक़ मामला शाहबाद डेयरी के क़रीब का है. कांस्टेबल सिंह को दो गोलियां लगीं.
अख़बार के मुताबिक़ सिंह हमेशा चाहते थे कि उन्हें वीरता का पुरस्कार मिले.

इमेज स्रोत, EPA
<link type="page"><caption> 'द हिंदू'</caption><url href="http://www.thehindu.com/sport/other-sports/dipa-returns-to-tumultuous-welcome/article9012421.ece" platform="highweb"/></link> ने एक ख़बर में बताया है कि रियो ओलंपिक में तारीफ़ हासिल करने वाली जिमनास्ट दीपा कर्मकार का इरादा अब परीक्षा के लिए रात भर जाग कर पढ़ाई करने का है.
दीपा पॉलिटिकल साइंस से एमए कर रही हैं. अख़बार ने दीपा के हवाले से बताया है कि वो अब दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी में जुटने वाली हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)





















