लक्ष्मण के तंज भरे 6 बेजोड़ कार्टून

आरके लक्ष्मण
प्रकाशित

आम आदमी के रचनाकार आरके लक्ष्मण का नाम लेते ही एक ऐसे आम इंसान की छवि उभरती है जो आस-पास ही कहीं न कहीं मौजूद है. ( आज उनका 94वां जन्मदिन है)

अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया के पहले पन्ने पर आरके लक्ष्मण के कार्टून लगभग पांच दशक तक चर्चा का केंद्र बने रहे.

94 वर्षीय आरके लक्ष्मण साल 2005 में पद्म विभूषण से सम्मानित हुए. लक्ष्मण ने न केवल आम आदमी के सपनों और सोच को समेटा बल्कि राजनीतिक हस्तियों पर भी खूब कटाक्ष किए.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के लिए, लक्ष्मण के कार्टून

इमेज स्रोत, BBC World Service

लक्ष्मण के कार्टूनों की दुनिया बहुत बड़ी है. इसमें समाज का असली चेहरा दिखता है. भारतीय राजनीति में होने वाले बदलाव दिखते हैं.

आरके लक्ष्मण, कार्टून

इमेज स्रोत, BBC World Service

लक्ष्मण के इस कार्टून में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारत के लिए देखे गए सपने और कड़वी सच्चाई पर दुखी हैं.

आम आदमी के सुख दुख, मायूसी, सपनों और इच्छाओं को उनके ''कॉमन मैन' यानी आम आदमी ने सामने रखा.

ये कार्टून चरित्र इतना चर्चित हुआ कि राष्ट्रीय प्रतीक बन गया.

इसकी लोकप्रियता का आलम ये रहा कि ''कॉमन मैन' की आठ फ़ीट की एक प्रतिमा 2011 में पुणे में लगाई गई.

कार्टूनिस्ट राजिंदर पुरी कहते हैं -"लक्ष्मण की कलात्मकता बेजोड़ थी. विषय से चीर फाड़ करने की समझ, पृष्ठभूमि का ज्ञान और कूची की कलात्मकता ने उनकी कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाया."

इमेज स्रोत, BBC World Service

इस कार्टून में देश के भीतर साफ़-सफ़ाई जैसे अभियानों और वास्तविक हालात पर कटाक्ष किया गया है.

इमेज स्रोत, BBC World Service

लक्ष्मण ने वोट की राजनीति को भी अपने कार्टूनों में खासी जगह दी.

इस कार्टून में सूखाग्रस्त इलाके में हवाई जहाज से उतरे नेता स्थानीय लोगों से अपनी संवेदना दिखाते नजर आते हैं.

इमेज स्रोत, BBC World Service

चुनावों के मौसम में और उसके बाद राजनेताओं का चरित्र कैसे तरह बदलता है, लक्ष्मण की कलम ने समय समय पर इसे भी कार्टून में बखूबी दिखाया है.

इस कार्टून में उन्होंने चुनाव के पहले सिर आंखों पर बिठा दी गई जनता और चुनाव के बाद नेताओं के बढ़ते कद और जनता की दयनीय हालत पर कटु व्यंग्य किया.

आरके लक्ष्मण के कार्टून में न केवल देश की अंदरूनी राजनीतिक बल्कि पड़ोसी देशों के साथ भारत के संबंधों और विवादों की भी छवि दिखती है.

इमेज स्रोत, BBC World Service

ये कार्टून श्रीलंका में तमिल विवाद और एलटीटीई के बारे में है.

लक्ष्मण के कार्टून इतने बेजोड़ हुए कि आज भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी कृतियां किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं.