हुनर ने दुनिया दिखाई पर आज दो वक़्त की रोटी भी मुश्किल, कठपुतली कॉलोनी के लोगों का दर्द

वीडियो कैप्शन, जिस हुनर ने दुनिया दिखाई, आज दो वक्त की रोटी भी मुश्किल, कठपुतली गांव के लोगों का दर्द
हुनर ने दुनिया दिखाई पर आज दो वक़्त की रोटी भी मुश्किल, कठपुतली कॉलोनी के लोगों का दर्द
प्रकाशित

दिल्ली की कठपुतली कॉलोनी, कभी वो पारंपरिक बस्ती हुआ करती थी जहां की हर गली में तरह-तरह की कलाएं सांस लेती थीं.

कहीं कठपुतली नचाने वाले तो कहीं जादू दिखाने वाले, कहीं ढोल बजाने वाले तो कहीं करतब दिखाने वाले, इस गली में कई खानदानी हुनरबाज़ बसा करते थे.

लेकिन अब ये लोग आनंद पर्वत के ट्रांजिट कैम्प में रह रहे हैं. इनके सामने स्थायी निवास की चुनौती से ज्यादा बड़ा दर्द है, अपनी कला को खोते हुए देखना.

रिपोर्ट- मृदुलिका झा

वीडियो- जमशैद अली ख़ान

(बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)