बिहार में पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर क्यों हुआ पथराव?
बिहार में पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर क्यों हुआ पथराव?
प्रकाशित
बिहार के पटना में स्थित पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर पथराव की घटना सामने आई है. पुलिस के मुताबिक स्टेशन में मौजूद छात्रों के समूह ने यहां पथराव किया.
दरअसल बिहार कॉन्स्टेबल परीक्षा देने के लिए जा रहे परीक्षार्थियों की भारी भीड़ इस रेलवे स्टेशन पर इकट्ठा हो गई थी.
ऐसे में कुछ परीक्षार्थी स्पेशल ट्रेन की मांग करने लगे. हंगामा इतना बढ़ा कि रेलवे स्टेशन पर पत्थरबाज़ी भी हो गई. पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज भी किया गया.
इस पूरे हंगामे की वजह से पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर कुछ वक्त के लिए रेलवे ट्रैफिक बाधित हो गया. परीक्षार्थियों ने इस पर निराशा ज़ाहिर की है.
वहीं रेलवे की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि बिहार कांस्टेबल परीक्षा को देखते हुए दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.



