राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार की घोषणा, सावरकर पर बनी फ़िल्म के लिए रणदीप हुड्डा को मिला अवॉर्ड

रणदीप हुड्डा के पहली बार फ़िल्म का नर्देशन किया और उन्हें अवॉर्ड भी मिला

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, रणदीप हुड्डा ने पहली बार फ़िल्म का निर्देशन किया और उन्हें अवॉर्ड भी मिला
प्रकाशित
पढ़ने का समय: 3 मिनट

72वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है. इसमें फ़िल्म 'आर्टिकल 370' को साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ फ़ीचर फ़िल्म का अवॉर्ड मिला है.

वहीं सर्वश्रेष्ठ हिंदी फ़िल्म का पुरस्कार राजकुमार राव अभिनीत फ़िल्म 'श्रीकांत' को मिला है.

ममूटी और कार्तिक आर्यन ने अपनी फ़िल्मों 'ब्रह्मयुगम' और 'चंदू चैंपियन' के लिए 'बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल' का पुरस्कार साझा किया. ममूटी को चौथी बार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिला है.

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य भूमिका) का पुरस्कार यामी गौतम को फ़िल्म 'आर्टिकल 370' के लिए मिला.

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार संजय मिश्रा को फ़िल्म 'भक्षक' के लिए दिया गया है.

रणदीप हुड्डा की फ़िल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' ने 'बेस्ट डेब्यू फ़िल्म ऑफ़ ए डायरेक्टर' का अवॉर्ड जीता है. यह बायोपिक-ड्रामा हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर की कहानी है.

यह फ़िल्म हुड्डा के निर्देशन में बनी पहली फ़िल्म है और इसमें उन्होंने मुख्य भूमिका भी निभाई है.

यामी गौतम

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अभिनेत्री यामी गौतम को आर्टिकल 370 के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिला है

इन लोगों ने भी मारी बाज़ी

हिंदी फ़िल्म 'आर्टिकल 370' के लिए शाश्वत सचदेव ने सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार मिला है.

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें
Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

एपिसोड

समाप्त

72वां नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड उन फ़िल्मों को दिया जा रहा है, जिन्हें केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से वर्ष 2024 के दौरान सर्टिफ़िकेट मिला है.

इन पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ नॉन-फ़ीचर फ़िल्म का पुरस्कार सुमित्रा रॉय की फ़िल्म 'भंगार' को दिया गया है.

जबकि सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का अवॉर्ड तमिल फ़िल्म 'आमरण' के लिए राजकुमार पेरियासामी को मिला है.

सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के पुरस्कार के लिए ऋद्धिमान बनर्जी, तपोमय देब, गीताश्री चक्रवर्ती, अरुंदेव पोथुला और अथिश एस. शेट्टी को चुना गया.

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफ़ी का अवॉर्ड हिन्दी फ़िल्म 'स्त्री-2' को मिला है.

सर्वश्रेष्ठ बाल फ़िल्म का अवॉर्ड तेलुगु फ़िल्म 'चिन्ना कथा काडु' को मिला है. इस फ़िल्म के निर्देशक नंदा किशोर एमानी हैं.

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार 'नानिरुवुदे निमगागी नादिरुवुदे ननगागी: कन्नड़ सिनेमा का दर्शन एवं राजनीति' के लेखक केंचनूर प्रदीप कुमार शेट्टी को मिला है.

इन पुरस्कारों में तमिल सिनेमा को कुल 10 अवॉर्ड मिले हैं, जिनमें आमरण, कैप्टन मिलर और महाराजा जैसी फ़िल्में उल्लेखनीय रही हैं.

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मूक (साइलेंट) फ़िल्म 'टच्ड एज़ वाटर' को सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फ़िल्म का अवॉर्ड मिला है. इस फ़िल्म का निर्देशन और एनिमेशन जोशी बेनेडिक्ट ने किया है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.