ब्रिक्स के लिए दिल्ली पहुंचे रूस के राष्ट्रपति पुतिन
ब्रिक्स के लिए दिल्ली पहुंचे रूस के राष्ट्रपति पुतिन
प्रकाशित
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार, 11 सितंबर को नई दिल्ली पहुंचे.
ये सम्मेलन 12 सितंबर से शुरू हो रहा है लेकिन इससे पहले 11 सितंबर को उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात होगी.
भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक़ उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात दोपहर साढ़े तीन बजे होगी.
हालांकि मंत्रालय ने ये नहीं बताया है कि इस बैठक में दोनों के बीच किन एजेंडों पर बातचीत होगी.
ब्रिक्स सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



